- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
व्हील ऑफ फॉर्च्यून पर अक्षय कुमार ने गृहिणियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की
मुंबई : व्हील ऑफ फॉर्च्यून के मुंबई स्पेशल एपिसोड में होस्ट अक्षय कुमार के साथ तीन कंटेस्टेंट्स जुड़े – आकांक्षा, महाराष्ट्र की नेशनल-लेवल हॉकी प्लेयर, विवेक, मुंबई के हेयरस्टाइलिस्ट और चंदा, एक गृहिणी। शो में सभी ने अपने प्रोफेशन, पैशन और ज़िंदगी के अनुभवों पर खुलकर बातें कीं। जब चंदा ने बताया कि वह गृहिणी हैं, तो अक्षय कुमार ने कहा, “मेरा मानना है कि गृहिणी होना बहुत मुश्किल काम है।” उन्होंने आगे कहा, “24 घंटे घरवालों का ध्यान रखना पड़ता है। कोई बीमार हो जाए, कोई कहीं जा रहा हो, किसी की डाबा पैक करनी हो, किसी को अचानक इमरजेंसी आ जाए, बहुत सारी चीज़ें करनी पड़ती हैं। बच्चों को स्कूल भेजना भी उसी जिम्मेदारी का हिस्सा है।”
इसके बाद अक्षय कुमार ने चंदा से पूछा कि उन्हें क्या लगता है, गृहिणियों का काम कितना मुश्किल होता है। चंदा ने अक्षय की बात से सहमति जताई और कहा कि आमतौर पर एक गृहिणी की ज़िंदगी पति, बच्चों और घर तक ही सीमित रहती है। अक्षय ने उनसे पूछा, “आपको क्या लगता है, ये 24 घंटे का काम है?” इस पर चंदा ने जवाब दिया कि उनके लिए यह सच में 24 घंटे का काम नहीं है, क्योंकि वह अपने लिए भी समय निकाल लेती हैं। कभी लिखती हैं क्योंकि उन्हें लिखना पसंद है, कभी गाना गाती हैं क्योंकि उन्हें गाना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ घर तक ही सीमित हैं और अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं। इसी वजह से आज वह यहां शो में मौजूद हैं। चंदा ने यह भी बताया कि उन्हें पज़ल्स सॉल्व करना बेहद पसंद है और यही उनका पैशन है। इसी पैशन की वजह से उन्होंने ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में हिस्सा लिया।
यह बातचीत अक्षय कुमार के गृहिणियों के प्रति सम्मान को दर्शाती है और दर्शकों को कंटेस्टेंट्स की मेहनत व जुनून की झलक देती है। एपिसोड ने दर्शकों को प्रेरित भी किया और मनोरंजन भी दिया।
देखिए व्हील ऑफ फॉर्च्यून, सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर और स्ट्रीम कीजिए सोनी लिव पर


