- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
एकेडेमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स ने 2026–2027 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया
इंदौर, अप्रैल 2026 — एकेडेमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स (AIM) ने आगामी दो वर्षों, 2026–2027 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया है। ए.आई.एम. दौड़ और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक गैर-व्यावसायिक संस्था है, जिसने सेंट्रल इंडिया में फिटनेस के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में डॉ. अरुण अग्रवाल, मानद सचिव संदीप खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष आशुतोष सांघी, संयुक्त कोषाध्यक्ष वरुण बोकाड़िया, उपाध्यक्ष अशोक होलानी और प्रवीण पाराशर, रेस डायरेक्टर सुरेश लाहोटी, संयुक्त सचिव चंद्रेश झुरानी और डॉ. शिखा शर्मा, तथा रनर्स क्लिनिक के प्रभारी प्रियव्रत शाह शामिल हैं। संस्था के मुख्य संरक्षक श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने नई टीम को अपनी बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी हैं।
ए.आई.एम. ने पिछले वर्षों में सेंट्रल इंडिया में ‘रनिंग रिवोल्यूशन’ की शुरुआत की है। संस्था हर वर्ष फरवरी में मैराथन (42.19km) और (21.09km) हाफ मैराथन के साथ 3K, 5K और 10K रन आयोजित करती है, जिसमें लगभग 20,000 प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा अगस्त माह में वर्षा ऋतु के दौरान आयोजित होने वाला “रेनाथॉन” एक अनूठा नाइट मैराथन, प्रतिभागियों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में फिटनेस को बढ़ावा देना, मोटापा और लाइफस्टाइल बीमारियों को कम करना तथा प्रिवेंटिव हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी दिशा में, इंदौर, महू और देवास में नियमित रूप से निःशुल्क रनिंग क्लिनिक आयोजित किए जाते हैं, जिनमें सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
नई टीम अध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में इस विज़न के साथ आगे बढ़ रही है कि “हर कदम दौड़ की ओर, हर दौड़ स्वस्थ जीवन की ओर।” संस्था का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को रनिंग से जोड़ना, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों में फिटनेस को बढ़ावा देना और इंदौर को राष्ट्रीय स्तर पर रनिंग हब के रूप में स्थापित करना है। ए.आई.एम. ने न केवल इवेंट्स आयोजित किए हैं, बल्कि हजारों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है। नई ऊर्जा और नेतृत्व के साथ संस्था आने वाले वर्षों में इस आंदोलन को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।


