- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
वर्ल्ड अर्थ डे पर शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर की सफल पहल, 2 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई कर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया
30 से 40 कर्मचारियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
इंदौर, 22 अप्रैल 2026: वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर द्वारा आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। होटल के 30 से 40 कर्मचारियों ने अभियान में भाग लेते हुए होटल परिसर के आसपास लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई की और प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उसके उचित निस्तारण का संदेश दिया।
इस पहल का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं था, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। कर्मचारियों ने सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में फैले प्लास्टिक व अन्य कचरे को हटाकर जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश दिया।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के जनरल मैनेजर नील जेम्स ने कहा, “वर्ल्ड अर्थ डे हमें यह याद दिलाता है कि पृथ्वी केवल संसाधन नहीं, बल्कि हमारी साझा जिम्मेदारी है। शेरेटन ग्रैंड पैलेस में हम सतत विकास और स्वच्छ वातावरण को अपनी कार्य संस्कृति का हिस्सा मानते हैं। इस अभियान के माध्यम से हमने अपने कर्मचारियों और समाज दोनों को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। छोटे कदम मिलकर बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरा आज सबसे बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक है। यदि समय रहते इसके प्रति जागरूकता नहीं बढ़ाई गई तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे में संस्थानों और नागरिकों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर द्वारा आयोजित यह पहल न केवल स्वच्छता अभियान रही, बल्कि समाज को हरित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में प्रेरित करने का प्रभावी प्रयास भी बनी। होटल प्रबंधन ने नागरिकों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


