- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
अली असगर ने सुनील ग्रोवर के शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ के बदले चुना ‘अकबर का बल बीरबल’ शो
अली असगर इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के रूप में जाने जाते हैं, जो स्टार भारत की नई पेशकश ‘अकबर का बल बीरबल’ में अकबर के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने अपने आगामी कॉमेडी शो से अल्टीमेट मनोरंजन योद्धा बनने और दर्शकों के चेहरे पाए मुस्कान लाने की पहल शुरू की है।
ऐसा कहा जाता है कि अली को पहले स्टार भारत पर दुसरे नॉन-फिक्शन शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया था, जिसमें सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे, सुगंधा मिश्रा, डॉ. संकेत भोसले और अन्य लोग शामिल हैं।
अभिनेता के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया, वह शो में एक मुख्य किरदार निभाना चाहते थे और ‘अकबर का बल बीरबल’ का हिस्सा बनना उनके उद्देश्य को पूरा कर रहा था। वह पहले ही एक कॉमेडी शो का हिस्सा बन चुके थे और अब वह कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते थे।
हालाँकि, ‘गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान’ का हिस्सा होने के नाते उन्हें अपने आपको उस भीड़ में खोना होता। कोविड और अन्य सुरक्षा मुद्दों के कारण वह दो शोज के बीच मशक्कत नहीं करना चाहते थे और ऐसा करके वह अपने जीवन को जोखिम में नहीं डालना चाहते थे।
अली एक शानदार कॉमेडियन हैं और ‘अकबर का बल बीरबल’ जैसे शो का हिस्सा होने के कारण वह एक ऐतिहासिक किरदार को चित्रित कर पाएंगे और हमें पता है कि वह इस किरदार के रूप में बिलकुल फिट बैठते हैं।


