- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
क्या करन आनंद, सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किक 2 ‘ में आने वाले है नज़र ?
अभिनेता सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की एक्शन ड्रामा फिल्म किक को प्रसंशकों का काफी प्यार मिला था ,यह तेलुगु फिल्म का हिंदी रिमिक्स थी। लंबे समय से ‘किक 2’ के बारे में बात करते हुए सुना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अब हुई है।
और इसकी घोषणा फिल्म के निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने की है। हाल ही में घोषणा हुई है कि सलमान खान के साथ एक बार फिर से जैकलीन उनके अपोजिट नज़र आने वाली है। खबरों से यह भी पता चला है कि अभिनेता करन आनंद भी इस फिल्म का फिर से हिस्सा बनने वाले है।
किक में भी करन आनंद ने किरदार निभाया था जिसके बाद उनके किक 2 नज़र आने की उम्मीद नज़र आ रही थी। खबरों से पता चला है कि करन फिल्म के सेकंड पार्ट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हुए नज़र आएंगे। हालांकि, निर्माताओं द्वारा कुछ भी स्थापित नहीं किया गया है। जब इस बारे में करन आनंद से पूछा गया तब उन्होंने भी इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।
फिल्म गुंडे से बॉलीवुड में अपने करियर की सफल शुरुआत करने वाले करन आनंद को हाल ही में लॉक डाउन पर आधारित फिल्म ‘आइना ‘ में देखा गया था। कुछ समय पहले उन्होंने वेब फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग खत्म है ,जो बहुत जल्द रिलीज़ होने वाली है।


