- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 ने “द टेस्ट केस 2” की घोषणा के साथ सेना की भावना को किया सलाम!
ड्रामा-थ्रिलर की शानदार सफलता के बाद, ‘द टेस्ट केस’ जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे, अब ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 शो के दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों को रोलर-कोस्टर की सवारी पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कहना गलत नहीं होगा कि डिजिटल प्लेटफार्म ने हमेशा अपने शो के माध्यम से हर भारतीय में देशभक्ति की सच्ची भावना पैदा करने का लक्ष्य रखा है।
इसे ऑल्ट बालाजी पर सबसे प्रशंशनीय और लोकप्रिय शो में से एक के रूप में जाना जाता है, जिसके पहले सीज़न में निमरत कौर ने कैप्टन शिखा शर्मा की भूमिका निभाई थी। नागेश कुकुनूर और विनय वायकुल द्वारा निर्देशित, यहाँ सेना में एक लड़ाकू भूमिका में पहली महिला का अनुसरण किया गया है, जिसका उद्देश्य पुरुष-प्रधान सैन्य स्पेक्ट्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके देश की सेवा करना है।
इस शो में जूही चावला, अतुल कुलकर्णी, राहुल देव, और अनूप सोनी भी शामिल हैं। ‘द टेस्ट केस’ 2017 में सबसे अधिक सरहाये जाने वाला ओटीटी शो था। और अब, निर्माताओं ने भारतीय सेना के लिए एक समर्पण और राष्ट्र को प्रदान की गई उनकी अथक सेवा के रूप में दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है।
यह दूसरा सीज़न, पहले की तुलना में अधिक बड़ा, बेहतर और दमदार होगा। भारत के स्वर्ग कश्मीर में स्थापित, यह एक ऐसी महिला की अथक खोज की एक क्लासिक कहानी होगी, जिसे एक व्यक्ति की तलाश करनी है अन्यथा उसे शांति नहीं मिलेगी। यह विश्वास, वफादारी, जासूसी और गुरिल्ला युद्ध की कहानी है।
पहले सीज़न की तरह, ‘द टेस्ट केस 2’ एक महिला अधिकारी के सफ़र के इर्द-गिर्द घूमता हुआ नज़र आएगा ताकि यह साबित किया जा सके कि वह संघर्ष और युद्ध क्षेत्र में आमने-सामने खड़ी हो सकती है और दुश्मन पर कार्रवाई कर सकती है। और मिशन के किसी भी छोर पर, वह दबाब महसूस कर के कमज़ोर महसूस नहीं करेगी और ना ही पीछे हटेगी।
दूसरे सीज़न की घोषणा ने निश्चित रूप से दर्शकों के बीच प्रत्याशा और उत्सुकता पैदा कर दी है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहला सीज़न को देख चुके हैं और साथ ही, इस सीज़न के प्रमुख नायक के नाम पर कयास लगना शुरू हो गया है क्योंकि यह सीजन पहले से बड़ा और बेहतर होने वाला है!
जुग्गेरणौत प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और सागर पांड्या द्वारा लिखित, ‘द टेस्ट केस 2’ की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी!
अधिक अपडेट के लिए ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर बने रहें!


