- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडेक्स हॉस्पिटल में कोरोना मरीज़ों के लिए आरटी-पीसीआर जाँच की सुविधा अब उपलब्ध
इंडेक्स मेडिकल हॉस्पिटल, इंदौर से कोविड-19 मरीज़ों के लिए स्वस्थ सेवाएँ शुरू से ही प्रदान की जा रही हैं। अब तक इंडेक्स अस्पताल से 1150 मरीज़ ठीक होके घर जा चुके हैं। अब इंडेक्स अस्पताल में कोरोना से पीड़ित मरीज़ों की जाँच के लिए आवश्यक आर॰टी॰-पी॰सी॰आर॰ जाँच सहित अत्याधुनिक बी॰एल॰एस॰-2 प्रयोगशाला स्थापित की गई है।
इंडेक्स अस्पताल के डॉक्टर, लेब टेक्निशियन्स व स्वस्थ सेवाकर्मी स्टाफ पहले से ही अनुभवी और प्रशिक्षित हैं। कोविड-19 टेस्ट के लिए बी॰एल॰एस॰-2 लैब चलाने के लिए सभी डॉक्टर, लेब टेक्निशियन्स व स्वस्थ सेवाकर्मी स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।
इस लैब में आर॰टी॰-पी॰सी॰आर॰ मशीन के इलवा बायोसेफ़्टी क्लास-II कैबिनेट, रेफ्रीजेरेटेड सेंट्रिफ़्यूज, डीप फ्रीज़िज़ रेफ्रीजेरटरों, इत्यादि, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की गयी है।
इंडेक्स अस्पताल के इस कोविड-19 लैब की शुरुआत के लिए एन॰ए॰बी॰एल॰ मान्यता, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइनसिज़, भोपाल तथा आई॰सी॰एम॰आर॰ से अनुमति प्राप्त की गयी है।

इन अनुमतियों को प्राप्त करने में और आवश्यक उपकरणों को स्थापित करने में डॉ॰पवन बंबानी (डाएरेक्टर, इंडेक्स मेडिकल अस्पताल) की कड़ी मेहनत रंग लायी है। ये लैब टेस्ट मेजर जेनेरल (डॉ॰) श्रीकांत नीमा (प्रोफेसर और एच॰ओ॰डी॰, पथोलोजी विभाग) और डॉ॰ हर्षदा शाह (प्रोफेसर और एच॰ओ॰डी॰, माइक्रोबाइलोजी विभाग) के मार्गदर्शन में किए जाएंगे। पूरी टीम इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ॰ एस॰एम॰ होल्कर के मार्गदर्शन में काम करेगी।
इंडेक्स अस्पताल के चेयरमेन – श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने इस टेस्ट के उपकरणों की व्यवस्था के लिए अपना पूरा सहयोग और समर्थन प्रदान किया।
इंडेक्स अस्पताल में कोरोना के टेस्ट की उपलब्धता से आस-पास के गाँव के निवासियों को आसानी होगी, जिन्हें इस टेस्ट के लिए पहले बहुत दूर जाना पड़ता था।
यह टेस्ट की सुविधा प्राप्ति से मरीज़ों के जांच की रिपोर्ट जल्दी और समय प्राप्त हो सकेगी जिससे बाकी अस्पतालों को भी मदद मिल पाएगी।


