- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेज़न प्राइम वीडियो ने बंदिश बैंडिट्स कॉन्सर्ट के साथ एक रोमांचक संगीतमय उत्सव की घोषणा की
अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज अपनी लेटेस्ट अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़, बंदिश बैंडिट्स के लॉन्च के मौके पर एक रोमांचक वर्चुअल म्यूजिक कॉन्सर्ट की घोषणा की। कॉन्सर्ट को शंकर एहसान लॉय द्वारा अपने संगीत से सजाया जाएगा और इसमें भारतीय संगीत क्षेत्र के कुछ सबसे लोकप्रिय कलाकारों जैसे अरमान मलिक, जोनिता गांधी, प्रतीक कुहाड, लीजा मिश्रा, शिवम महादेवन, मामे खान, रवि मिश्रा और प्रतिभा सिंह बघेल को शामिल किया जाएगा।
इस वर्ष के प्राइम डे कार्यक्रम से एक दिन पहले की एक खास पेशकश के रूप में प्रस्तुत यह रोमांचक वर्चुअल संगीत कॉन्सर्ट सभी के लिए खुली होगी। यह 5 अगस्त को अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के आधिकारिक फेसबुक और यूट्यूब पेज पर लाइव स्ट्रीम होगी।
शास्त्रीय और पॉप संगीत के जलवे बिखेरने के साथ कॉन्सर्ट में बंदिश बैंडिट्स के बहुत पसंदीदा साउंड ट्रैक के अलावा प्रीतेक कुहाड, लिसा मिश्रा और शंकर एहसान लॉय के गाने भी शामिल होंगे।
अमेज़न प्राइम वीडियो में इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित कहती हैं, “हम बंदिश बैंडिट्स साउंडट्रैक को मिल रही जबर्दस्त प्रतिक्रिया से काफी रोमांचित हैं। यह वाकई एक खास एल्बम है, और उतना ही खास है यह शो।
यह हमारा पहला म्यूजिकल है और शंकर एहसान लॉय ने अपने अद्भुत साउंडट्रैक के साथ बंदिश बैंडिट्स की कहानी के साथ पूरा न्याय किया है। हम बंदिश बैंडिट्स कॉन्सर्ट को लेकर खासे उत्साहित हैं और हमारे ग्राहक को इस सीरीज की रंगीन और सुरमय दुनिया का लुत्फ उठा सकें, इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ”
शंकर एहसान लॉय कहते हैं, “हमें बंदिश बैंडिट्स के साउंडट्रैक के लिये जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह एल्बम शास्त्रीय और पॉप संगीत का एक सहज मेल है। इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत की कुछ सबसे असाधारण धुनों के साथ कुछ चुलबुले गाने भी डाले गए हैं।
साउंडट्रैक को मिली लोगों की प्रतिक्रियाओं से हम मंत्र-मुग्ध से हो गए हैं। हम काफी रोमांचित हैं कि हमें बंदिश बैंडिट्स कॉन्सर्ट में कुछ साउंडट्रैक के कुछ बेहतरीन गानों को पेश करने का मौका मिला है।”
गायक अरमान मलिक कहते हैं, “अपने प्रशंसकों के लिए ऑनलाइन प्रदर्शन करना हमेशा रोमांचक होता है और मैं वास्तव में जोनिता और शंकर एहसान लॉय के साथ बैंडिश बैंड्स कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने पर काफी उत्साहित हूं!”


