- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बालाजी टेलीफिल्म्स के सभी तीनों प्लेटफार्म- ओटीटी, फिल्म और टेलीविज़न पर दर्शकों की संख्या में देखने मिली उछाल!
भारत के सबसे सफल प्रोडक्शन हाउस में से एक, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने हाल ही में चौथी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों में 34% राजस्व वृद्धि की घोषणा की है (31 मार्च 2020 तक)। इसी के साथ, बालाजी टेलीफिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड और ऑल्ट बालाजी सहित अपने सभी तीन डोमेन में वृद्धि दर्ज की है, नजीतन बिज़नेस परफॉर्मेंस में उल्लेखनीय उछाल देखी गयी है।
उनकी सराहनीय वृद्धि को देखते हुए, बालाजी ने निश्चित रूप से अपने दर्शकों का मनोरंजन करना सुनिश्चित किया है। लॉकडाउन अवधि के दौरान भी ऑल्ट बालाजी के साथ सब्सक्राइबर्स का गहन जुड़ाव देखा गया है।
बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए एक मजबूत वित्तीय वर्ष देखा गया है, क्योंकि उनके लोकप्रिय टीवी शो जैसे कि नागिन 4, ये है चाहतें, कसौटी जिंदगी की, कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य सहित अन्य शो ने न केवल टीआरपी रेटिंग्स में अपना दबदबा दिखाया है, बल्कि कंटेंट पॉवरहाउस को भी नंबर 1 प्रोडक्शन हाउस बना दिया है।
वही, फिल्म व्यवसाय में तीन रिलीज के साथ इस साल दमदार परफॉर्मेंस देखी गयी है जिसमें जजमेंटल है क्या, जबरिया जोड़ी और ड्रीम गर्ल शामिल हैं। इसी के साथ, प्रोडक्शन हाउस द्वारा आने वाले साल में भी फिल्मों की एक रोमांचक लाइन-अप तैयार है।
भारत के प्रमुख घरेलू ओटीटी प्लेटफार्मों में से एक ऑल्ट बालाजी में, राजस्व में 88% की वृद्धि के साथ वर्ष के लिए एक मजबूत राजस्व वृद्धि देखी गयी है। ओटीटी को हिंदी दिलों तक पहुंचाने के अपने मिशन के साथ, ऑल्ट बालाजी ने अपने विविध और विश्वसनीय कंटेंट के माध्यम से मूल हिंदी एसवीओडी स्पेस में नई ऊंचाइयों को छू लिया है।
ऑल्ट बालाजी द्वारा 62 हिंदी मूल के साथ सबसे बड़ी भारतीय मूल लाइब्रेरी की मेजबानी करना जारी है। यहाँ थ्रिलर, ड्रामा, रोमांस, युथ ड्रामा, हॉरर, कॉमेडी सहित अन्य शो का एक दमदार मिश्रण देखने मिलता हैं। मंच पर या पाइपलाइन में मौजूद प्रत्येक शो, जनसांख्यिकीय और समाजशास्त्रीय क्षेत्रों में दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
भारत जैसे मूल्य-संवेदनशील देश में, ऑल्ट बालाजी की प्रत्यक्ष सब्सक्रिप्शन आय साल पर 100% से अधिक हो गई है जो यही दर्शाता है कि जनता अच्छे ऑरिजिनल कंटेंट के लिए भुगतान के लिए इक्छुक है।
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की प्रबंध निर्देशक श्रीमती शोभा कपूर ने कहा, “मार्च 2020 के अंत तक कोविड-19 के आंशिक प्रभाव के बावजूद बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए यह साल सबसे अच्छे वर्षों में से एक रहा है।
हमारा ध्यान अच्छा कंटेंट बनाने और हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ाने की तरफ़ केंद्रित है। हम कोविड-19 के कारण डिजिटल स्पेस में एक बड़ा अवसर देख रहे हैं और हम इस अवसर का फायदा उठाने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। ”
लॉकडाउन अवधि के दौरान, ऑल्ट बालाजी को सभी आयु वर्ग के लिए शानदार वेब शो प्रदान करने के लिए श्रेय दिया गया है। उन्होंने एक दिल्ली शैली की कॉमेडी-ड्रामा ‘हू इज योर डैडी?’ लॉन्च किया था, जिसमें राहुल देव और यूट्यूब आर्टिस्ट हर्ष बेनीवाल नज़र आये थे।
इसके अलावा, उनके लोकप्रिय शो बारिश के दूसरे सीज़न में शरमन जोशी और आशा नेगी की प्रमुख भूमिकाओं के साथ-साथ दिग्गज अभिनेता जीतेन्द्र ने कैमियो किया था, जिसने अच्छी समीक्षा और मजबूत संख्या के साथ अपनी शुरुआत की थी।
इसके अतिरिक्त, शो ‘कहने को हमसफ़र है’ के दो सफल सीज़न के बाद, ऑल्ट बालाजी ने अपना आखिरी सीजन भी लॉन्च कर दिया है। ऑल्ट बालाजी एकमात्र ऐसा ऐप है जिसमें रिटर्निंग सीज़न के साथ कई शो शामिल हैं और वर्तमान में, साल के लिए 20-24 ऑरिजिनल शो पाइपलाइन में शामिल हैं।


