- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने “फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!” के दूसरे सीजन का ट्रेलर किया रिलीज़!
सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले चार दोस्तो की कहानी ‘फोर मोर शोट्स प्लीज!’ ने अपने नए सीजन के साथ वापसी कर ली है जो 17 अप्रैल, 2020 से विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।
सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे, मानवी गगरू, लिसा रे, प्रीतिक बब्बर, मिलिंद सोमण और अन्य कलाकारों द्वारा अभिनीत, शो का निर्माण प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा किया गया है और इस सीज़न का निर्देशन नुपुर अस्थाना ने किया है।
अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज अपनी हिट अमेजन ओरिजिनल सीरीज़ ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीज़न का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। 2109 की शुरुआत में अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाली इस श्रृंखला में चार अनपेक्षित रूप से त्रुटिपूर्ण महिलाओं से परिचित करवाया गया था, जो सपनों की नगरी मुंबई में दोस्ती और टकीला शॉट्स के साथ जीने और प्यार करने के साथ-साथ अपनी खुशियों को खोजने की कोशिश करते है।
शो के इस दूसरे मजाकिया, मजेदार और बोल्ड सीज़न में इस्तांबुल के लुभावने शहर में इन खूबसूरत लड़कियों का रीयूनियन दिखाया जाएगा जो एक बार फिर से, एक दूसरे की ज़िंदगी में एंट्री करने के लिए तैयार है।
फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज! रंगिता प्रीतीश नंदी द्वारा रचित और प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा निर्मित है। वही, दूसरा सीजन नूपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित है।
पिछले सीज़न की उल्लेखनीय सफलता के साथ, शो के दूसरे सीज़न में इन चार युवतियों के उन शानदार विकल्पों का पता लगाया जाएगा जो वह मायानगरी मुंबई में अपनी बदलती ज़िंदगी और शहर के बीच अपनी दोस्ती, जीवन, प्यार, महत्वाकांक्षा और आजादी की खोज करती है।
‘फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!’ का दूसरा सीजन 200 देशों और क्षेत्रों में हिंदू, तेलुगु और तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।
‘फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!’ सीजन 2 का ट्रेलर लिंक:
https://youtu.be/a5Hr90wp6bU


