- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
कार्तिक आर्यन ने भावुक मेसेज के साथ कोरोना के लिए दिए 1 करोड़
कोरोना वायरस से इस वक्त भारत सरकार और भारत वासी एकजुट होकर लड़ रहे है । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा की घड़ी में लोगों से अपील की है कि वह अपने सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक तौर से सरकार का सहयोग करें. युवा सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये का योगदान करने का निर्णय लिया है.
कार्तिक का इस बारे में कहना है कि यह उनकी अपनी जिम्मेदारी है कि वह जरूरतमंदों के काम आ सकें. चूँकि कार्तिक साफ़ तौर पर मानते हैं कि आज वह जो कुछ भी हैं, वह आम लोगों की वजह से ही हैं.

कार्तिक ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कहा, ” यह समय की मांग है कि हम सब एक देश के तौर पर साथ खड़े हो. जो भी आज मैं हूं, जो भी पैसे मैंने कमाए हैं, वो सब देश की जनता की वजह से कमाए हैं. और हमारे लिए मैं पीएम-केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये डोनेट कर रहा हूं. मैं अपने सभी देशवासियों से निवेदन करता हूं वह इस विपदा के समय में ज्यादा से ज्यादा दान दें.”
कार्तिक ने सभी लोगों से अपील की है कि वह भी इस नेक काम में आगे आयें और अपने सामर्थ्य के अनुसार जितना संभव हो सके, अपना योगदान दें. कार्तिक का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि कार्तिक ने कोरोना वायरस को लेकर कुछ दिनों पहले अपने मोनोलॉग का एक बेहतरीन वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने चितपरिचित अंदाज में लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की थी. वह वीडियो खूब वायरल भी हुआ.
खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्तिक के इस कदम की सराहना करते हुए अपने पेज पर शेयर किया था । अब कार्तिक ने देश की मदद के लिए इतनी बड़ी धनराशि डोनेट करते हुए युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का प्रशंशनीय काम किया है ।


