- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“सूरमा सूरमा” अभिनेत्री लैरिसा बोन्सी ने क्वारंटाइन के बीच मनाया अपने जन्मदिन का जश्न
कोरोना वायरस के कहर ने पूरे देश को अपने आगोश में ले लिया हैं ,जिसके चलते सभी अपने घरो में कैद है। और जब बात आती है किसी के जन्मदिन के जश्न की, तो जब वह अपने दोस्तों और पूरे परिवार के साथ नहीं मनाया तो यह जश्न अधूरा सा लगता है। लेकिन अभी देश में फैले covid 19 के कारण हालात ऐसे हो चुके है कि सामाजिक दूरी एक मात्र उपाय है। ताकि जल्द से जल्द इस मुसीबत को ख़त्म किया जा सके।
हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री लैरिसा बोन्सी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के दिन उनके लिए सोशल नेटवर्किंग साइट पर बधाईयों की बहार आ गई। जिसने उन्हें इस समय अकेला महसूस होने नहीं दिया। उनके दोस्तो ,चाहने वालो और परिवार वालो ने उन्हें जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई दी।
लैरिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से सभी प्रशंसकों को उनके संदेशो के लिए धन्यवाद दिया और कहा “‘सभी को मेरा नमस्ते , मैं जन्मदिन के संदेशों के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैंने उन सभी को देखा है, उन सभी को पढ़ा, मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ, मैंने वास्तव मैं बहुत खुशनसीब और आभारी महसूस कर रही हूं।
मुझे शुभकामनाये देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। और मैं जानती हूं कि हम अभी बहुत कठिन समय से गुज़र रहे हैं, लेकिन जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। और मुझे उम्मीद है कि आप लोग सुरक्षित हैं और अपना ख्याल रख रहे हैं और अपने हाथ को बार धो कर साफ रख रहे है और बस सुरक्षित रहिये, जल्द ही हम सभी फिर से एक साथ हो पाएंगे। मैं आप लोगों से प्यार करती हूं और आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, हर एक संदेश के लिए मेरा दिल से शुक्रिया। मेरे तरफ से ढेर सारा प्यार। जल्द ही मिलते है ‘।”
https://www.instagram.com/p/B-UkIHAAB-q/
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो , लैरिसा बोन्सी एक ब्राज़ीलियाई मॉडल हैं और अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ अपने पहले एल्बम, “सुबह हो गए ना दे ” में नज़र आई थी , जिनके डांस मूव्स को काफी पसंद किया गया।
बॉलीवुड के बेस्ट डांसर कहे जाने वाले टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ सूरज पंचोली के गाने “डिम डिम” से भी सबको अपने डांस के जलवो से रूबरू कराया । इसके बाद उन्होंने सैफ अली खान के गो गोवा गॉन से अभिनय की शुरुआत की।
बाद में लैरिसा पंजाबी मुंडा गुरु रंधावा और देसी एनआरआई जे शॉन के साथ सुरमा सूरमा में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने प्रसंशको का मनोरंजन करते हुए नज़र आई । वह बहुत ही जल्द अपने नए प्रोजेक्ट के साथ अपने प्रसंशको का मनोरंजन करते हुए नज़र आने वाली है ,जिसका इंतज़ार हमें तहे दिल से है।


