- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेज़न प्राइम विडियो ने वरुण धवन और सारा अली खान अभिनीत “कुली नंबर 1” का ट्रेलर किया रिलीज़!
अमेज़न प्राइम विडियो ने आज बहुप्रतीक्षित फिल्म “कुली नंबर 1” का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। इस फिल्म का प्रीमियर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। (जुड़वां और पार्टनर) के निर्देशक डेविड धवन की आगामी फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत 1995 की क्लासिक फैमिली कॉमेडी फिल्म का रीमेक है। यह फिल्म वरुण धवन और खूबसूरत अभिनेत्री सारा अली खान की अदाकारी से सजी है।
फिल्म में परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव भी दूसरे कलाकारों के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है। इस क्रिसमस पर त्योहार की खुशियां चारों ओर बिखेरते हुए कुली नंबर 1 का एक्सक्लूसिव प्रीमियर 25 दिसंबर 2020 को अमेज़न प्राइम विडियो पर किया जाएगा। यह फिल्म अमेजन प्राइम विडियो पर दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में रिलीज की जाएगी।
निर्देशक डेविड धवन ने साझा किया, “वास्तव में यह भारतीय मनोरंजन के लिए सबसे रोमांचक समय है। मुझे खुशी है कि हमारी प्यार और काफी मेहनत से बनाई गई फिल्म को दुनिया भर के दर्शक देखेंगे। इस फिल्म में सारा और वरुण ने पहले इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म के दिग्गज कलाकारों की जगह ली है और उन्होंने काफी शानदार काम किया है। मैं अपनी इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।“
पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी ने कहा, “हमारी नंबर 1 फ्रेंचाइजी ने कई पीढ़ियों से लोगों का मनोरंजन किया है, जिसे आज 25 साल पूरे हो गए हैं। हमने पूजा एंटरटेनमेंट का सफर “कुली नंबर 1” से शुरू किया था। वरुण और सारा जैसे अतुलनीय युवा कलाकारों के साथ फिल्म का रीमेक बनाकर उन दशकों का जश्न मनाना वाकई अद्भुत है। हम अमेज़न प्राइम विडियो के माध्यम से दुनिया भर के दर्शकों के लिए “कुली नंबर 1” का रीमेक दर्शकों के सामने पेश कर काफी उत्साहित हैं। दर्शक अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए सुविधाजनक ढंग से फिल्म का मजा उठा सकते हैं।“
अभिनेता वरुण धवन ने कहा, “मुझे हमेशा से ऑरिजिनल कुली नंबर 1 का स्क्रीनप्ले और उसमें कलाकारों की परफॉर्मेंस बेहद पसंद रही है। यह भी एक कारण है कि इस क्लासिक फिल्म के रीमेक में काम करना मेरे लिए काफी स्पेशल है। इस रोल के लिए तैयारी करने में भी काफी मजा आया था। एक एक्टर के तौर पर इस कॉमेडी फिल्म के रीमेक में काम करना वाकई काफी मौज-मस्ती से भरपूर था।
इस फिल्म में सारा के साथ काम करना शानदार अहसास था। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। इस फिल्म के लिए अलग-अलग लोकेशंस पर शूटिंग कर हम सभी कलाकारों ने काफी अच्छा समय बिताया। मैं काफी खुश हूं कि दुनिया भर के दर्शक एक्सक्लूसिव रूप से अमेजन प्राइम विडियो पर कुली नंबर 1 देखकर क्रिसमस का जश्न मनाएंगे।“
अभिनेत्री सारा अली खान ने कहा, “कुली नंबर 1 में काम करके वाकई मेरा सपना सच हो गया है। हम “हुस्न है सुहाना” और “मिर्ची लगी” जैसे गानों को सुनते-सुनते बड़े हुए हैं। यह मुझे एक सपने जैसा लगता है कि मैं इन गानों के रीमेक वर्जन में काम कर रही हूं। वरुण के साथ काम करना वाकई एक शानदार अहसास था। वह न केवल जबर्दस्त अभिनेता हैं, जिनकी एक्टिंग में कोई गलती नहीं होती, बल्कि वह दूसरों का ध्यान रखने वाले मददगार और प्रेरणा देने वाले दोस्त हैं, जो सेट पर हमेशा आपका सहयोग करते हैं।
बेशक डेविड सर के साथ काम करना असली विशेषाधिकार था। असल में, मैं यह मानती हूं कि वह कॉमर्शियल, मसाला और फैमिली कॉमेडी फिल्मों के बादशाह हैं। सेट पर काफी मस्ती और हंसी-मजाक का माहौल रहता था। इसी के साथ मैंने परेश सर, राजपाल सर, जॉनी सर, भारती मैम, जावेद सर और साहिल और शिखा को देख-देखकर बहुत कुछ सीखा है।
मैं जैकी और वाशु सर की बेहद आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया और पूरी फिल्म के निर्माण के दौरान हमारा पूरी तरह से सहयोग किया। मैं इस फिल्म की रिलीज के प्रति वाकई काफी उत्साहित हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इस फिल्म के साथ लोगों के जीवन में खुशियां और क्रिसमस के त्योहार का उल्लास बिखेरने में कामयाब होंगे, जिसकी आज के समय में बेहद जरूरत है।“
फ़िल्म ‘कुली’ में एक अमीर बिजनेसमैन रोजारियो की ओर से अपमानित किए जाने के बाद पंडित जयकिशन उसकी बेटी की शादी राजू नाम के कुली के साथ करवाकर उसे सबक सिखाता है। राजू अपने आपको लखपति के रूप में पेश करता है, पर जल्द ही राजू की असलियत खुल जाती है, लेकिन वह अपने को बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ता है कि उसकी शक्ल का दूसरा व्यक्ति उसका बिगड़ैल रईस जुड़वां भाई है। एक झूठ को छिपाने के लिए उसे दूसरा झूठ बोलना पड़ता है और चीजें हाथ से निकलती जाती हैं।
फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है।


