- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अनंग देसाई कहते हैं, “साईं बाबा के कई चमत्कार हैं, लेकिन गजानन को सही दिशा दिखाना मेरे दिल के करीब है”
मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो मेरे साईं में गजानन का किरदार निभा रहे अनंग देसाई का मानना है कि यदि आप पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ साईं बाबा से प्रार्थना करेंगे, तो आपकी सारी विपदाएं दूर हो जाएंगी।
गजानन एक समर्पित पारिवारिक व्यक्ति थे, लेकिन कुछ दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के चलते उन्हें अपने घर और परिवार से दूर कर दिया गया था। इसकी वजह से उनमें कड़वाहट आ जाती है और वो आक्रमक हो जाते हैं। इस शो में साईं और उनके चमत्कारों की मदद से गजानन शिर्डी में धीरे-धीरे सभी को और अपने परिवार को समझने लगता है।
इस ट्रैक के बारे में बताते हुए अनंग देसाई ने कहा, “साईं सबके रक्षक हैं और हम उनसे ना भी कहें तो भी वे हमारी तकलीफें जान लेते हैं। वो जानते हैं कि हमारे लिए क्या सही है और कभी हमें अकेला नहीं छोड़ते।“
आगे बताते हुए उन्होंने कहा, “मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं साईं में आस्था रखता हूं और वो यकीनन आप को सही दिशा दिखाते हैं और आपकी रक्षा करते हैं। मैं दिल से साईं को पूजता हूं। वे हमेशा मुझ पर आशीर्वाद बनाए रखते हैं।
जिस तरह से वो गजानन की कमजोरी और असुरक्षा का भाव दूर करने के लिए उन्हें शिक्षा देते हैं और उसे एक मजबूत इंसान बनाते हैं, वह मुझे बहुत अच्छा लगता है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मुझे गजानन का रोल निभाने का अवसर मिला। यह रोल हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।“


