- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘केजीएफ चैप्टर 2’ का टीज़र इस दिन होगा रिलीज़; निर्देशक प्रशांत नील ने अपने सोशल मीडिया पर किया साझा!
‘केजीएफ चैप्टर 1’ वह फिल्म है जिसने दर्शकों के लिए सिनेमा में एक नई लहर को चिह्नित किया है। एक पैन-इंडिया फिल्म, जिसने दुनियाभर में प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित किया और बॉक्स ऑफिस पर बहुत हिट रही थी, साथ ही टेलीविजन टेलीकास्ट पर भी, 5 भाषाओं में रिलीज होने वाली पहली फिल्म भी थी।
साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और प्रशंसकों द्वारा फिल्म के दूसरे चैप्टर की मांग उठाई गई थी।
और अब, 2 साल बाद 2020 में केजीएफ के दूसरे चैप्टर की घोषणा की गई है और यह इंतजार प्रशंसकों के लिए किसी टेस्टिंग समय से कम नहीं रहा है। निर्माताओं की दृष्टि ने आज केजीएफ को इस मुकाम पर पहुंचा दिया है और इसी के साथ चैप्टर 2 के प्रति प्रत्याशा एक अलग स्तर पर पहुंच गई है।
केजीएफ चैप्टर 2 के निर्देशक प्रशान्त नील ने अपने सोशल मीडिया पर टीज़र रिलीज़ तारीख की घोषणा की है। वह लिखते है,”The countdown to the opening of the empire door begins now!
KGFChapter2TeaserOnJan8 at 10:18 AM on @hombalefilms
@VKiragandur @TheNameIsYash @prashanth_neel @duttsanjay @TandonRaveena @SrinidhiShetty7 @BasrurRavi @bhuvangowda84 @Karthik1423 @excelmovies @AAFilmsIndia @VaaraahiCC “
इस पोस्ट में यश एक अजीबोगरीब और डार्क स्थान पर बैठे हुए नज़र आ रहे है और इसी के साथ, केजीएफ के इस लुक ने उनके प्रशंसकों के बीच एक बार फिर खलबली पैदा कर दी है। दर्शकों को अधिक उत्साहित करते हुए, फ़िल्म का टीज़र 8 जनवरी को यश के जन्मदिन पर रिलीज़ किया जाएगा। यह टीज़र यश के प्रशंसकों के लिए उनके जन्मदिन पर एक उपहार होगा।
‘केजीएफ 2’ का निर्माण विजय किरगंदूर द्वारा किया गया है और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, हम्बेल फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। पहला दृश्य, ‘केजीएफ चैप्टर 2 का टीज़र’ 8 जनवरी, 2021 की सुबह 10:18 बजे हम्बेल फिल्म्स हैंडल पर रिलीज़ किया जाएगा।


