- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अनन्या पांडे और सुहाना खान के बाद अब मिर्जापुर की अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास ने शेयर की अपनी बेली डांस वीडियो, हो रहा है वायरल।
कोरोना वायरस महामारी ने आम आदमी सहित बॉलीवुड सेलिब्रिटी को भी अपने घरो में कैद कर दिया है। महामारी के प्रसार में लगाम लगाने के लिए सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पुरे देश में लॉक डाउन जारी है।
मनोरंजन जगत इस लॉक डाउन से बुरी तरह प्रभावित है। शूटिंग्स रोक दी गई है, फिल्म्स की रिलीज़ डेट बढ़ा दी गई है। इसके अलावा बहुत सारे सीरियल्स और फिल्मों को अनिश्चित समय के लिए रोक दिया गया है।
लेकिन सब परेशानियों के बीच एक बात अच्छी हुई है , वो ये है कि सभी लोग भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी से दूर खुद को और परिवार वालो को समय दे पा रहे है। मनोरंजन जगत के सितारे घर पर रहकर खुद को तलाशने में लगे हुए है कि किन चीज़ो को करने से उन्हें अच्छा लगता है।
जिसमे पेंटिंग ,डांस ,संगीत तथा और भी बहुत कुछ शामिल है। सभी अपनी स्किल्स को निखारने में लगे हुए है।
अनन्या पांडे, ऋचा चड्ढा, सुहाना खान, ऐली अब्राहम जैसे कई अभिनेत्री ने बेली डांस करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसे लोगो ने काफ़ी पसंद किया और ये सारे वीडियो वायरल भी हुए थे। इसके बाद मिर्ज़ापुर की अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास ने भी अपने बेली डांस से सभी को मंत्र मुख कर दिया।
अनंग्शा एक वर्सटाइल अभिनेत्री है जिन्हें एक्टिंग के साथ साथ संगीत और डांस का पूरा ज्ञान है। वो अपने बेबाक़ और स्टिक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती है। अनंग्शा का बेली डांस वीडियो भी लोगो को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है , जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था।
अब तक अनंग्शा बिस्वास ने मिर्जापुर, होस्टेज और माया 2 जैसी फिल्में और सीरीज़ कर चुकी हैं। वह जल्द ही मिर्जापुर और होस्टेज के दूसरे भाग में दिखाई देने वाली हैं। जिसका रिलीज़ डेट फाइनल होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी।
अनंग्शा बिस्वास सिर्फ छोटे पर्दे के साथ अपनी प्रतिभा को सीमित नहीं रखा , बल्कि वे “खोया खोया चांद” जैसी फिल्मों में भी नज़र आई, जिसमें उनके साथ सोहा अली खान, शाइनी आहूजा, और रजत कपूर थे। वे “लव शुव ते चिकन खुराना और” बेनी बाबू “,” रॉंग टर्न “जैसे रोमांटिक फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी है।


