- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऋतिक रोशन ने ‘क्रिश 4’ में जादू की वापसी का दिया हिंट!
ऐसा लग रहा है कि ऋतिक रोशन और उनकी सफल सुपर हीरो फ्रेंचाइजी क्रिश के निर्माताओं ने फिल्म की चौथी किस्त बनाने का अपना मन बना लिया है। इस सुपर सफल फ्रैंचाइज़ी का सफ़र फ़िल्म ‘कोई … मिल गया’ से शुरू हुआ था जिसमें एक मनुष्य और एक एलियन के बीच की खूबसूरत दोस्ती को दर्शाया गया था।
सुपरस्टार ने अपने सभी प्रशंसकों को उस वक़्त आश्चर्यचकित कर दिया जब उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर एक ट्वीट का जवाब देकर इस आईडिया का हिंट दिया। हाल ही में बैंगलोर में एक बहुत ही अप्राकृतिक आवाज़ सुनी गई थी, जिस पर ट्विटर पर एक उपयोगकर्ता ने ऋतिक से पूछा कि क्या उन्होंने गलती से फिर से एलियंस को पृथ्वी पर बुला लिया है।
ऋतिक के मज़ेदार जवाब ने उनके प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि क्या जादू का प्रिय किरदार उनके जीवन में वापस आने के लिए तैयार है। अभिनेता ने कहा, “Wasn’t a mistake. It’s time”.
इस ट्वीट के बाद , जादू के किरदार को अगली किस्त के साथ फिल्म में वापस लाने के बारे में कयास लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
इस पर अभी तक ऋतिक या निर्माताओं में से कोई भी प्रत्यक्ष पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन अभिनेता के शब्द काफ़ी कुछ बयां कर रहे हैं। अपने इस ट्वीट के बाद, अभिनेता ने उसी अटकल पर एक टैब्लॉइड के साथ एक और गुप्त संदेश साझा किया, जिसने कुछ भी पुष्टि करने के बजाय इन अटकलों को अधिक हवा दे दी है। अभिनेता लिखते है,”Yes , the world can do with some jaadu now “.
जादू, एक दशक से अधिक समय से हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा पात्रों में से एक है। यह किरदार इतना प्यारा है कि इसे बच्चों से ले कर नौजवान और बड़े बुजुर्गों तक, सभी द्वारा बेहद पसंद किया गया है।
अगर यह खबर सच है, तो यह कोई … मिल गया और क्रिश के सभी प्रशंसकों के लिए एक बड़ी ट्रीट होगी।
ऋतिक रोशन अभिनीत ‘क्रिश’ फ्रैंचाइज़ हमेशा से ही बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है क्योंकि यह भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र सफल सुपरहीरो फिल्म है।
जादू की वापसी की आधी पक्की खबर के साथ, अब प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है।


