- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
अनेरी वजानी स्टार भारत के नए शो ‘बाघिन’ में नजर आएगी, प्रोमो देख लोग रह गए हैरान!
अनेरी वजानी के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है! ‘अनुपमा’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बेहद’ जैसे लोकप्रिय शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली यह प्रतिभाशाली अभिनेत्री एक रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रही है। अनेरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपने आने वाले फिक्शन शो ‘बाघिन’ का प्रोमो शेयर किया है। यह शो 5 फरवरी, 2024 से स्टार भारत पर शुरू होने वाला है, और 8 फरवरी, 2024 से अतरंगी एप पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।
प्रोमो में अनेरी को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है, जिसमें उनके पात्र को बाघिन की तरह दर्शाया गया है। इस वीडियो ने धूम मचा दी है, और इसे देखने के बाद हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक है कि इस आगामी शो में क्या होगा। वह पहली बार इस तरह की कहानी में नजर आनेवाली है लेकिन दर्शकों के लिए तो यह तगड़ा मनोरंजन होने वाला है। क्योंकि अनेरी हर किरदार से लोगों का दिल जीत लेती है।
हम अनेरी को उनके नए शो ‘बाघिन’ की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते है की उनके आनेवाले प्रोजेक्ट भी सफल रही। अधिक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।


