- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर उर्वशी रौतेला ने ईश्वर से आशीर्वाद मांगा, उनके आध्यात्मिक अवतार से नेटिज़न्स का दिल जीता!
उर्वशी रौतेला एक ऐसी शख्स हैं जिन्होंने अपनी अविश्वसनीय उपलब्धियों से सभी को प्रेरित किया है। न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि वह वैश्विक स्तर पर भी वह सम्मानित और चर्चित व्यक्तित्व है और उन्होंने वास्तव में यह सब अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगातार प्रयासों से अर्जित किया है। उनकी एक बात जो उनके प्रशंसकों को सबसे ज्यादा प्रेरित करती है, की वह काफी विनम्र है और उनमें घमंड बिल्कुल भी नहीं है। और इतनी सफलता हंसिल करने के बावजूद उन्होंने आध्यात्मिकता से कभी भी अपना नाता नहीं तोड़ा है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए उनके एक लेटेस्ट वीडियो में, उर्वशी मंदिर में आशीर्वाद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते, व्यक्तिगत रूप से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। हालाँकि, उन्होंने निश्चित रूप से ऐसे शुभ और सुंदर दिन पर वह जहां थी वहाँ उन्होंने मंदिर में जाके आशीर्वाद जरूर लिया। ये रहा उनका ये वीडियो, देखें –
जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, उर्वशी रौतेला पीले रंग के पारंपरिक भारतीय पोशाक में आकर्षक और आनंदित लग रही है। वह पुजारी के निर्देशों का पालन करती हुई दिखाई देती है। यह ईश्वर में उनकी आस्था का ही एक उदाहरण है। इस वीडियो मे वह इतनी मनमोहक लग रही है की लोग इसे बार बार देख रहे है। इस वीडियो में अपनी सादगी, सुंदरता और आध्यात्मिकता से उर्वशी रौतेला ने सबका दिल जीत लिया है।
गौरतलब है कि उर्वशी का फिल्म इंडस्ट्री का सफर शानदार रहा है। वह ‘ब्रो’, ‘स्कंद’, ‘वाल्टेयर वीरय्या’ और ‘एजेंट’ जैसी बड़े तेलुगु प्रोजेक्ट्स में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। हाल ही में वह अपनी वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में अभिनेता रणदीप हुडा के साथ अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से लोगों का ध्यान खींचने में भी कामयाब रहीं।
काम के मोर्चे पर, उर्वशी रौतेला के पास आगे ‘दिल है ग्रे’ और ‘ब्लैक रोज़’ जैसे शानदार प्रोजेक्ट्स भी हैं और उनके प्रशांसक इसकी रिलीज को लेकर बेताब है। हम उर्वशी रौतेला को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते है। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


