- Karisma Kapoor Recalls Salman Khan’s Effortless Charm and 90s Swag Through Contestant Prathamesh’s Performance on India’s Best Dancer Season 5
- Shakti Pumps (India) Limited Collaborates with Salesforce to Accelerate AI-Led Digital Transformation for India's Agricultural Sector
- शक्ति पंप्स की सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप,एआई के ज़रिए कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को मिलेगी रफ्तार
- लॉक अप सीजन 2 ने Ormax StreamView Top 10 में 3.2 मिलियन व्यूज़ के साथ बनाई जगह, दर्शकों का प्यार जीतना जारी
- Lock Upp Season 2 garners 3.2M views in Ormax StreamView Top 10, Continues Winning Hearts
बात बॉलीवुड के पतिदेवों की जो रिश्ते निभाना जानते हैं: रणवीर सिंह, शाहिद कपूर से लेकर तनुज विरवानी और विक्की कौशल तक
प्यार हवा की तरह है, अदृश्य है लेकिन इसे महसूस किया जाता है – जैसा कि निकोलस स्पार्क्स ने कहा हैं। रिश्तों में, क्रिया अक्सर शब्दों से अधिक ज़ोर से बोलती हैं, और अपने साथी को हर दिन प्यार का एहसास कराना महत्वपूर्ण भी है। भारतीय मनोरंजन उद्योग में, कुछ ऐसे पति हैं जो अपनी पत्नियों के प्रति लगातार प्यार और सम्मान दिखाते हुए अनुकरण करने योग्य साथी के रूप में जाने जाते हैं। यहां हम चार ऐसे बॉलीवुड के पतियों के बारे में बात करेंगे, जो अपने पार्टनर को बेपनाह प्यार देते है:
रणवीर सिंह: दीपिका पादुकोण के प्रति अपने बेपनाह प्यार के लिए जाने जाने वाले रणवीर सिंह दीपिका के प्रति अपने प्यार को सिर्फ इंस्टाग्राम रील्स पर ही व्यक्त नहीं करते बल्कि वह उन्हें अपनी सफलता का श्रेय भी देते हैं। उनके जीवन में वह दीपिका की भूमिका को लगातार स्वीकार करते आ रहे हैं।
शाहिद कपूर: मीरा राजपूत के साथ अरेंज मैरिज के बावजूद, शाहिद कपूर जब भी काम में व्यस्त नहीं होते हैं तो अपनी पत्नी और बच्चों को क्वालिटी टाइम देते हैं। परिवार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके प्यार को दर्शाती है।
तनुज विरवानी: महिलाओं के प्रति सम्मान के लिए पहचाने जाने वाले तनुज विरवानी, अपनी मां रति अग्निहोत्री से प्रभावित है। तनुज विरवानी की अच्छी परवरिश उनकी पत्नी तान्या जैकब के प्रति उनके व्यवहार में झलकती है। लाड़-प्यार और रोमांस से भरा उनका रिश्ता एक बेहतरीन मिसाल कायम करता है।
विक्की कौशल: ‘पंजाबी मुंडा’ विक्की कौशल, अपने प्यार कैटरीना कैफ को अपने साथी के रूप में पाकर काफ़ी ख़ुश है। वह हर मौके पर कैटरीना कैफ के साथ होते हैं। हर त्यौहार वह कैटरीना के साथ ही मनाते हैं। विक्की कौशल एक बेहतर पति का उत्कृष्ट उदाहरण है।
तो ये रहे वो बॉलीवुड के पतिदेव जो चाहे कितना भी व्यस्त क्यों ना हो अपनी पत्नियों के लिए समय निकाल ही लेते है। वे हरदम अपनी पत्नियों का धन्यवाद करते है और उसे अपने सुख-दुख के साथी के रूप में जगह देते है। यह बॉलीवुड के पतिदेव पुरुषों के लिए एक प्रेरणा है की उनको कैसे अपनी पत्नियों का सम्मान करना चाहिए। ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए हमारे साथ बने रहे।


