- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
राहुल देव अपनी आनेवाली पंजाबी फिल्म ‘वॉर्निंग 2’ में पोलिस ऑफिसर रंजीत सिंह की भूमिका में नजर आएंगे!
बहुमुखी और प्रसिद्ध अभिनेता राहुल देव आगामी पंजाबी फिल्म ‘वॉर्निंग 2’ में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता, जिन्होंने लगातार सभी भाषाओं और प्लेटफार्मों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह इस फिल्म में रंजीत सिंह नाम के एक ‘रफ एंड टफ’ पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे। उनके प्रशंसक 2 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली इस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ फिर एक बाद बड़े पर्दे पर राहुल लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है।
फिल्म के लिए अपना उत्साह करते हुए, राहुल देव ने बताया किया की, “रिलीज की तारीख करीब आ रही है, और मैं इस समय ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा। मैं अपने प्रशंसकों से बस यही अनुरोध करूंगा कि वे फिल्म देखें और बड़े पर्दे पर इसका आनंद लें क्योंकि इसमें वह सब कुछ है जो ‘पैसा वसूल’ अनुभव देने के लिए आवश्यक है। एक पुलिस वाले की भूमिका निभाना हमेशा जिम्मेदारी की बात होता है, चाहे वह अच्छा पुलिसवाला हो या बुरा। मैंने अपनी ओर से अपना सर्वोत्तम देने का प्रयास किया है। अब यह मेरे दर्शकों पर है कि वे इसे देखें और अपनी प्रतिक्रिया साझा करें। कोई भी प्रोजेक्ट रिलीज से पहले रोंगटे खड़े हो जाते है और इस प्रोजेक्ट के लिए भी यह ऐसा ही है। में इस फिल्म के लिए ‘वॉर्निंग 2’ की मेरी पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूँ। हमने अपने हिस्से की कड़ी मेहनत की है। अब, दर्शक के हाथ में बाजी है।”
‘वॉर्निंग 2’ 2 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हम राहुल देव और उनकी पूरी टीम को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाए देते है। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


