- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
शुभ-अशुभ का संकेत करते पशु-पक्षी……
डॉ श्रद्धा सोनी

कहा जाता है कि बिल्ली अगर रास्ता काट दे तो शुभ नहीं होता और अगर बिल्ली रास्त काट ही दे तो या तो रास्ता बदल लिया जाता है या फिर इंतजार किया जाता है कि कोई दूसरा उस रास्ते से गुजर जाए, उसके बाद जाया जाए।
- ऐसी धारणा है कि घर में कबूतर, कौआ, उल्लू, बाज, चमगादड़ का निवास उचित नहीं। इससे धन हानि होती है तथा व्यक्ति चिंताओं से घिरा रहता है।
- किसी के घर में अगर बाज निवास करने लगे तो समाज में उस व्यक्ति का प्रभाव या आतंक बढ़ेगा, परंतु धन संचय नहीं होगा बल्कि धनाभाव की स्थिति बन जाएगी। अगर बाज किसी प्रकार घर में घायल होकर गिरता है तो परिवार के बड़े व्यक्ति को सांघातिक कष्ट होता है।
- घर की मुंडेर पर उल्लू बैठने लगे तो समझिए कि यह घर उजड़ने का संकेत है। धन की कमी होगी, शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ेगी तथा मृत्यु भी हो सकती है।
- काली या नीली चिडि़या का घर में निवास करना दरिद्रता का सूचक है, जबकि कोयल का घर के आसपास किसी पेड़कर बैठकर कूकना सुखद भविष्य का संके त माना जाता है। कोयल पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करके बोलती है तो परिवारजनों के यश, प्रतिष्ठा तथा धन में बढ़ोतरी होती है।
- सुबह-सबेरे मुंडेर पर कौआ बोले तो यह प्रिय व्यक्ति के आगमन का संकेत है। पूर्व की ओर मुंह करके बोले तो कोई प्रभावशाली व्यक्ति आता है। उत्तर की ओर मुंह करके बोले तो धनवान व्यक्ति आता है। हां यदि कौआ,मांस, मछली या हड्डी घर में गिरा दे तो चिंताएं बढ़ती हैं।
- यदि घर में किसी भी पक्षी द्वारा चांदी, तांबा, जेवरात या किसी भी धातु के गहने गिराए जाएं तो आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है। मुकदमों का फैसला हक में होता है। पक्षी के द्वारा स्वर्ण गिराने से चिंता के साथ लाभ और सुख मिलता है।
- मोर का घर पर नाचना अत्यंत शुभ है। मोर की केका ध्वनि परिवार में सुख का संकेत है, पर मोर का कंद्रन संकट का संकेत होता है।
- चील-गिद्ध घर पर आ बैठें या मंडराएं तो यह अशुभ है।
- मधुमक्खियों का घर में छत्ता बनाना शुभ है, जबकि पतंगों और टिड्डियों का घर में प्रवेश विवाद और कलह ले आता है।
- किसी भी पक्षी का अनायास ही आंगन में आकर गिरना और मर जाना किसी बड़े संकट की ओर संकेत करता है।
- गौरेया या छोटी चिडि़या एक जगह एकत्र होकर शोर करें तो समझें कि कोई विषैला जीव आसपास है।
- कमरे की अंदरुनी छत पर चींटियों का रेंगना धन संपत्ति एवं प्रतिष्ठा बढ़ने की सूचना है, जबकि लाल चींटियां हानि देती हैं।
- बिल्ली या कुत्ते का रोना गहरे संकट अथवा मृत्यु का संकेत है।
- घोड़ा प्रसन्नता से हिनहिनाए और हाथी झूमे तो यह शुभ संकेत है।


