- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
अंजलि तत्रारी ने बताया कि उन्होंने कैसे की ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में निया और गुनीत की तीखी नोकझोंक वाले सीन की तैयारी
रीस्टार्ट सेफली’ के विचार के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ अब अपने नए एपिसोड्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह शो उसी मोड़ से शुरू होगा, जहां पर आकर यह रुका था।
नोड्रामाप्लीज़ और बावरामन के रूप में क्रमशः अंबर और गुनीत का रोमांस परवान चढ़ रहा था, कि तभी अंबर यानी कि नोड्रामा_प्लीज़, गुनीत को अपनी असली पहचान बताने का फैसला करते हैं। तो क्या चीजें योजना के मुताबिक होंगी?
आने वाले एपिसोड्स में जब कहानी आगे बढ़ती है तो निया (अंजलि तत्रारी) और गुनीत (श्वेता तिवारी) के बीच तीखी नोकझोंक होती है। जहां निया का हमेशा गुनीत के साथ अच्छा संबंध रहा है, वहीं यह पहली बार है जब निया अपने संबंधों से अलग जाकर गुनीत से तीखी बहस करती है। अंजलि के अनुसार, इस शो में यह उनका अब तक का सबसे चैलेंजिंग दृश्य है।
श्वेता तिवारी के साथ इस तरह के गंभीर आमने-सामने के दृश्य की शूटिंग को लेकर अंजलि कहती हैं, “मेरा वरुण सर और श्वेता मैम के साथ बड़ा मजबूत रिश्ता है और मुझे उनके साथ शूटिंग करते हुए हमेशा बहुत मजा आया। मैं श्वेता मैम से सलाह लेती रहती हूं।
उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है और जब से हमने साथ काम करना शुरू किया है, तब से वो मुझे गाइड करती रही हैं। ऐसे में उनके साथ नोकझोंक वाला सीन करना मेरे लिए वाकई बहुत चुनौतीपूर्ण था।
हालांकि उन्होंने आगे आकर मेरी मदद की और मुझे सलाह दी कि मैं उन्हें एक सीनियर एक्टर नहीं बल्कि एक दोस्त की तरह समझूं। इस तरह उन्होंने इस गंभीर दृश्य की शूटिंग के दौरान मुझे कंफर्टेबल महसूस कराया। श्वेता मैम पूरी तरह प्रोफेशनल हैं और हर तरह से मेरे लिए एक रोल मॉडल हैं।”


