- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंडियन आइडल 12 के प्रोमो के लिए नेहा कक्कड़ ने की आदित्य नारायण की तारीफ
संगीत जगत में अपना नाम बनाने की हसरत रखने वाले सभी उभरते गायक ऑडिशंस के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि भारत का फेवरेट सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल अपने नए सीज़न के साथ वापस आ रहा है।
घर से मंच तक का यह सफर सोनी लिव ऐप पर आसानी से तय किया जा सकता है। इसमें प्रतिभागी को ऐप पर जाकर अपने सिंगिंग वीडियो अपलोड करना है, जिसकी शुरुआत 25 जुलाई से हो रही है। इस बार भी जजों के पैनल में नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया होंगे।
हाल ही में इंडियन आइडल 12 का पहला प्रोमो जारी हुआ, जिसमें आदित्य नारायण को फीचर किया गया है, जो इस सीजन के होस्ट भी होंगे। यह पहली बार है जब एक होस्ट ने इंडियन आइडल का पहला लुक पेश किया और इसके लिए गाया है।
नेहा कक्कड़ को इंडियन आइडल का पहला प्रोमो बहुत पसंद आया और इसके लिए वो आदित्य नारायण की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। उन्हें इस प्रोमो में आदित्य की एनर्जी जबर्दस्त लगी। नेहा का मानना है कि जो भी यह प्रोमो देखेगा, इससे अपना ध्यान नहीं हटा पाएगा।
इस प्रोमो को लेकर उत्साहित नेहा कक्कड़ ने बताया, मुझे इंडियन आइडल 12 का पहला प्रोमो बहुत अच्छा लगा। यह बहुत ही कैची है। यह प्रोमो सभी के चेहरों पर मुस्कान ला देगा और इसका गाना ऐसा है कि जिसे आप गुनगुनाए बिना नहीं रह सकते।
मुझे यकीन है कि यह प्रोमो ज्यादा से ज्यादा उभरते गायकों को इस बात के लिए प्रेरित करेगा कि वे 25 जुलाई से सोनी लिव ऐप पर अपनी बेस्ट सिंगिंग परफॉर्मेंस का वीडियो अपलोड करें।
इंडियन आइडल ने कई उभरते गायकों को अपना हुनर दिखाने के लिए एक मंच दिया है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मैं इन सभी असाधारण टैलेंट को देखने के लिए उत्साहित हूं और मैं सभी प्रतिभागियों को गुड लक कहना चाहती हूं।


