- 5 Most-Anticipated Characters to Look Forward To - Abhishek Banerjee’s Compounder in Mirzapur: The Movie to Kunal Kapoor’s Indra Dev in Ramayana
- Tia Bajpai Calls for Compassion and Dialogue; Says, “I Don’t Stand With Any Political Side. I Stand With Humanity.”
- 74 प्रतिशत छात्र तनाव में: नए डिजिटल टूल से समय रहते मिलेगी मदद
- Danish Pandor, Aahana Kumra, Kirti Kulhari & Other Celebrities Add Star Power to the Premiere of Award-winning Max, Min & Meowzaki Alongside Samiksha Oswal, Medha Shankr, Nafisa Ali, Nasser & More
- देशभर में छात्र प्रदर्शनों के बीच, शीना चौहान का संदेश: "अपने अधिकार जानिए। उनके लिए आवाज़ उठाइए।"
अनूप जलोटा का दावा कि बिग बॉस में अगर ये होस्ट बने तो टी आर पी होगी डबल
ग़ज़ल और भजन गायक अनूप जलोटा जी ने जबसे बिग बॉस के घर के अंदर की हवा क्या ली , उनकी जिंदगी से जुड़ी हर बात और उनकी कही बात मीडिया में तूफान खड़ा कर देती हैं।
अपनी शिष्या जसलीन माथरु के साथ उनकी नजदीकियां बिग बॉस में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी और शो की टी आर पी थी सबसे ज्यादा। लेकिन उनके जाते ही शो औंधे मुंह फिसल भी गया।
बस इसी बात पर अनूप जी को पूरा भरोसा हैं कि अगर वो बिग बॉस में बतौर होस्ट के तौर पर बुलाये गए तो शो की टीआरपी डबल हो जाएगी। यानि कि सलमान खान को खुल्लम खुल्ला ये चैलेंज कि उनसे ज्यादा अनूप जलोटा शो को टीआरपी दे सकते हैं।
दरअसल अनूप जलोटा जी कैंसर के लिए जागरूक कंपेन और संस्था से हमेशा जुड़े रहते हैं और ऐसी ही एक संस्था हैं आईवा, (इनोवेटिव आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन) जो कैंसर पीड़ितों के लिए शोज करते हैं जिसे एक्ट्रेस दिलजीत कौर चलाती हैं ।
मुम्बई के पांच सितारा होटल में होनेवाले इस ब्यूटी शो में जहा कैंसर मरीज रैंप पर चलेंगे, जहा पर अनूप जलोटा बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित हैं। और इसी शोज से पहले एक इंटरव्यू अनूप जलोटा ने बिग बॉस के लिए ये बात कही कि’ मुझे तो ये खबर भी सुनाई गई थी कि बिग बॉस वाले मुझे होस्ट बनाना चाहते हैं पर अभी तक कोई खबर आई नहीं है तो हो सकता हैं मुझे एक मेहमान के तौर पर बुलाया जाए।’
अनूप जी ने कहा कि’ अगर मैं सलमान की जगह होस्ट बनकर आया तो टीआरपी डबल हो जायेगी’। ऐसे ये ये बात सलमान के कानों तक पहुचेगी तब वो भी सोच में तो पड़ ही जायेंगे कि उन्हें इस बात पर यकीन करना चाहिए या धुंए में उड़ा देना चाहिए।


