- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फ़िल्म “ड्रीम गर्ल” बनी आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी हिट!
आयुष्मान खुराना अभिनीत “ड्रीम गर्ल” की जीत का सिलसिला अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है और इसी के साथ यह आयुष्मान खुराना के करियर की भी अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है।
फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 110.80 करोड़ का कलेक्शन किया है जो आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्मों से अधिक है।
फ़िल्म ड्रीम गर्ल को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश, आयुष्मान खुराना दर्शकों से मिल रहे प्यार के साथ बेहद अभिभूत महसूस कर रहे है। इस बारे में बात करते हुए आयुष्मान कहते है, “यह जानकर हमेशा बहुत अच्छा लगता है कि आपकी फिल्म को जनता द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। यह अभूतपूर्व और एक ब्लॉकबस्टर है। बहुत अच्छा महसूस होता है। दर्शकों का प्यार सबसे अच्छा प्यार है।”
ड्रीम गर्ल अपने अनोखे कांसेप्ट और कॉमेडी के साथ जनता के दिलों को जीत रही है। फ़िल्म में आयुष्मान खुराना ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है जो फ़िल्म में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और ये ही वजह है कि उनके किरदार ने प्रशंसकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ दी है।
ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। आयुष्मान खुराना अभिनीत “ड्रीम गर्ल” देशभर में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों के दिलों को जीतते हुए आगे बढ़ रही है।


