- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
तापसी पन्नू अभिनीत अनुराग कश्यप की दोबारा का 23 जून को लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर
एकता आर कपूर और अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित नए जमाने की थ्रिलर दोबारा 19 अगस्त 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे और ज्यादा उत्साह से भरपूर बनाते हुए, तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म का प्रीमियर लंदन फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। ऐसे में निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी 23 जून, शाम 6 बजे #LIFF2022 की ओपनिंग नाइट गाला में फिल्म को पेश करेगी।
अवॉर्ड विनिंग अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनीत, यह फिल्म प्रशंसित निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता आर कपूर (कल्ट मूवीज, बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत न्यू नया विंग) और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) द्वारा निर्मित है।
दोबारा एक नए जमाने की थ्रिलर है, जो तीसरी बार तापसी और अनुराग को फिर से मिलाती है। दोबारा के साथ, तापसी और पावेल गुलाटी की हिट जोड़ी थप्पड़ की शानदार सफलता के बाद फिर से साथ दिखाई देगी।
दोबारा बालाजी मोशन पिक्चर्स के नए विंग, कल्ट मूवीज के तहत पहली फिल्म है, जो सम्मोहक, तेज और जॉनर-बेन्डिंग कहानियां बताती है। बता दें कि दोबारा 19 अगस्त, 2022 को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


