- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
फुकरे 3 की शूटिंग हुई खत्म, फिल्म के निर्देशक मृगदीप लांबा ने शेयर किया एक थैंक्यू नोट
फुकरे अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग और असाधारण स्टोरी की वजह से इस जमाने की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट ने लोगों के दिलों पर राज किया है, वहीं अब निर्देशक ने इसके तीसरे पार्ट की शूटिंग भी खत्म कर दी है।
हाल ही में फुकरे 3 के निर्देशक मृगदीप लांबा ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने केक की तस्वीरें भी शेयर की जो उनके सेलिब्रेशन को मार्क करती है। अपने इस पोस्ट के साथ फिल्म के निर्देशन मृगदीप लांबा ने कैप्शन में लिखा,
“इट्स अ रैप #fukrey3
थैंक्यू #teamfukrey3🙏🏼🤗
आप लोग कमाल थे। आप में से हर एक फुक फुक फुक फुक
शूट का पागलपन ज़रूर मिस करेंगे
ओके बाय”
इसका एलान करते हुए, प्रोडक्शन हाउस, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा, जिसमें कहा गया है,
“इट्स टाइम टू रैप अप #Fukrey3। हमारे कैम्पा की बोतलों को टोस्ट के लिए ऊपर उठाएं।”
फुकरे 3 में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी हैं। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है।


