- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ए आर रहमान ‘हीरोपंती 2’ के संगीत कार्यक्रम में करेंगे लाइव परफॉर्म!
संगीत उस्ताद ए आर रहमान के प्रशंसक के लिए एक सुखद आश्चर्य हैं, के उनके पसंदीदा दिग्गज संगीतकार साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के सबसे बड़े संगीत कार्यक्रम के लिए लाइव प्रदर्शन करेंगे।
यह पता चला है कि ऑस्कर विजेता संगीतकार आनेवाले सप्ताहांत में मुंबई के लोकप्रिय मल्टीप्लेक्स में से एक में एक्शन फ्लिक ‘दफाकर’ के पहले गाने पर लाइव प्रदर्शन करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि संगीत कार्यक्रम में फिल्म के ऑन-स्क्रीन जोडी टाइगर और तारा भी रहमान की धुन पर परफॉर्म करेंगे।
रहमान का लॉकडाउन के बाद का, पहला लाइव ऑन ग्राउंड परफॉर्मेंस होगा। संगीतकार और ‘हीरोपंती 2’ के अभिनेता टाइगर और तारा के प्रशंसक संगीत के जादू को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
‘हीरोपंती 2’ का ट्रेलर एक्शन और रोमांस की एक हाई वोल्टेज कहानी पेश करता है। दमदार परफॉर्मेंस के साथ, ट्रेलर में बेहतरीन एक्शन, बबलू के रूप में टाइगर श्रॉफ का प्रभावशाली अवतार, इनाया के रूप में हॉट तारा सुतारिया और लैला के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शीर्ष श्रेणी का अभिनय है।
पावर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक अहमद खान और भारत के सबसे युवा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ एक्शन मनोरंजन शैली की बात करें तो समय-समय पर एक अजेय तिकड़ी साबित हुई है। यह नहीं भूलना चाहिए के, ‘हीरोपंती 2’ शानदार निर्माता-अभिनेता – साजिद और टाइगर का पांचवां सफल जुड़ाव है।
‘बाघी 2’ और ‘बाघी 3’ जैसी फिल्मों के बाद, तीनों अब ‘हीरोपंती 2’ के साथ एक्शन में एक नया मापदंड स्थापित करने के लिए आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस बार, ब्लॉकबस्टर के सीक्वल को एक बड़े बजट पर रखा गया है और यह पहले कभी न देखे गए एक्शन का जलवा इस में दिखाई देगा।
रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और ए आर रहमान द्वारा संगीत, साजिद नाडियाडवाला की ‘हीरोपंती 2’ का निर्देशन अहमद खान करेंगे, जिन्होंने टाइगर की आखिरी रिलीज़ ‘बाघी 3’ का भी निर्देशन किया था। फिल्म ईद के शुभ अवसर पर 29 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


