- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
अरिजीत सिंह ने अपना नया दिलकश गाना – बैरिया रिलीज़ किया
राष्ट्रीय; मार्च 2023: भारत के सबसे लोकप्रिय गायक, अरिजीत सिंह ने अपने लेटेस्ट सिंगल बैरिया एक सूफी, सॉफ्ट रॉक रोमांटिक कथागीत को रिलीज़ किया है। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखा गया और गोल्डी सोहेल द्वारा रचित, प्रतिभावान अभिनेता गुरफतेह पीरजादा और अंगिरा धर की विशेषता वाला यह ट्रैक सुनने वालो को एक भावनात्मक यात्रा पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
हमारे आशीर्वादों की गणना करने और हमारे पास जो कुछ भी है उसके लिए एहसानमंद होने के महत्व की याद दिलाते हुए बैरिया एक ख़ास निर्माण है जो कुशल रचना की पृष्ठभूमि में एक सरल और प्रभावशाली कहानी को समाहित करता है। नवजीत बुट्टर द्वारा निर्देशित इस वीडियो में प्रतिभावान गुरफतेह और ग्लैमरस अंगिरा को दिखाया गया है, जो जिंदगी के उतार-चढ़ाव और एक-दूसरे के लिए किए गए बलिदानों के ज़रिए एक साधारण, मध्यमवर्गीय युगल की यात्रा की दुखद प्रेम कहानी को दिखलाता है। बैरिया के ऑडियो और विजुअल का जोड़ उन भावनाओं को प्रदर्शित करता है,जिन्हें आसानी से समझाया नहीं जा सकता। पटकथा से लेकर एक्टर के अभिनय और संगीत को बनाने तक हर चीज पर बहुत ही बारीकी से काम किया गया है।
बैरिया के पीछे आवाज देने वाले अरिजीत सिंह ने बताया, “बैरिया प्रेम और जीवन की खट्टी-मीठी प्रकृति का प्रतीक है। खूबसूरत लिरिक्स और क्लासिक कंपोज़िशन वाला एक बहुत ही खास गाना, जिसे मैंने गाते हुए गहराई से महसूस किया है।”
गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने रिलीज़ पर बताया गोल्डी सोहेल द्वारा इस मनोरम धुन के लिए लिखना एक खुशी की बात थी और अरिजीत ने अपने गायन के साथ इसमें जान फूंक दी है। यह साझेदारी शुरू से ही एक पूर्ण आनंद थी। बैरिया के लिए हमें एक साथ लाने के लिए सोनी म्यूजिक को यथेष्ट रूप से धन्यवाद नहीं दिया जा सकता।
म्यूजिक कंपोजर, गोल्डी सोहेल ने बताया बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ संगीत रिलीज करना बहुत ही शानदार रहा है। इसे बनाने के लिए यह साल भर की एक खास यात्रा थी। हम अरिजीत दा के होम टाउन में उनके गायन को रिकॉर्ड करने गए थे,जिससे यह एक असाधारण याद बन गयी। साथ ही, मैं गीतों में अमिताभ भट्टाचार्य के जादू के लिए बहुत आभारी हूं। इस गीत के लिए मेरे दिल में एक खास जगह है और मैं अपने जीवन में इस अवसर को पाकर अत्यंत धन्य महसूस कर रहा हूं..
वीडियो में अभिनय कर रहे, गुरफतेह पीरजादा और अंगिरा धर ने आगे बताया, “बैरिया एक सुंदर गीत है और हम अरिजीत सिंह, अमिताभ भट्टाचार्य और गोल्डी सोहेल के इस तरह के एक विशेष गीत पर सोनी म्यूजिक के साथ सहकार्यता करके खुश हैं। म्यूजिक वीडियो रोमांचक, चुनौती से भरपूर और हम दोनों के कंफर्ट जोन से बाहर का था। हमने चंडीगढ़ में नवजीत पाजी और चंडीगढ़ में सोनी म्यूजिक की टीम के साथ शूटिंग का पूरा लुफ्त उठाया और दर्शकों के साथ अपने खुशी से किये हुए काम को साझा करने के लिए उत्सुक हैं।”


