- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का रोमांटिक स्पैनिश ट्रैक ‘अरिवा’ रिलीज़, आज के रिश्तों की नई कहानी को करता है बयां
अपने पहले गीत ‘दिल संभलता नहीं’ से दर्शकों का दिल जीतने के कुछ ही दिनों बाद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ के निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा गीत ‘अरिवा’ (स्पैनिश शब्द Arriba से प्रेरित) रिलीज़ कर दिया है। यह एक मस्तीभरा पार्टी ट्रैक है, जो आज की युवा पीढ़ी की ज़िंदगी के एक बेफिक्र और चुलबुले पहलू को बेहद दिलचस्प अंदाज़ में पेश करता है।
‘अरिवा’ के बोल और आवाज़ गैया मीरा की हैं, जबकि इसका संगीत आनंद रंगनाथन और नितिन दुबे ने तैयार किया है। स्पैनिश भाषा के शरारती बोल और गीत की दिलकश प्रस्तुति इसे एक अंतरराष्ट्रीय अंदाज़ देती है, जो प्रेम, बिछड़ने और ज़िंदगी को दोबारा अपनाने जैसे भावनात्मक पहलुओं से सजी फिल्म की कहानी में एक हल्का-फुल्का और ताज़गीभरा रंग जोड़ती है।
इस गीत की रिलीज़ ऐसे समय पर हुई है, जब फिल्म का भावनाओं से भरपूर ट्रेलर दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुका है। ‘अरिवा’ उसी सफर को आगे बढ़ाते हुए युवाओं की ज़िंदगी के कुछ बोल्ड और रोमांचक पलों को दिखाता है। साथ ही यह आज के दौर के ‘सिचुएशनशिप’ और ‘डिस्ट्रैक्शनशिप’ जैसे बदलते रिश्तों की झलक भी बेहद सहज तरीके से पेश करता है।
मेधा शंकर, सिद्धार्थ मेनन, आदिल हुसैन, मंदिरा बेदी, नासर, नफ़ीसा अली और विधात्री बांदी अभिनीत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ एक मार्मिक बहुपीढ़ी कहानी है, जो खोने के दर्द से उबरना, उम्मीद को अपनाना और ज़िंदगी में नई शुरुआत करने का साहस जुटाने का संदेश देती है।
यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इसका विश्व प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और इसे पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के प्रतिष्ठित ‘बेस्ट ऑफ फेस्ट’ चयन में भी जगह मिली। इसके अलावा फिल्म को सोनोमा, सैन फ्रांसिस्को और ओसाका फिल्म समारोहों में ऑडियंस ऑनर्स से सम्मानित किया गया, जबकि स्टुटगार्ट, सिनसिनाटी, बर्लिन इंडो-जर्मन फिल्म वीक और कनाडा के रिफा (RIFFA) में इसे सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।
अभिनेत्री और निर्माता समीक्षा ओसवाल द्वारा प्रस्तुत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का लेखन और निर्देशन पद्मकुमार नरसिम्हमूर्ति ने किया है। फिल्म का निर्माण एसएसओ प्रोडक्शंस के बैनर तले शैल ओसवाल और समीक्षा ओसवाल ने किया है। यह फिल्म 24 जुलाई को केवल सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


