- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
गंगा मैया में जब तक पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे…
इंदौर। हाथों में मेहंदी और माथे पर बिंदिया सहित सुहागन के सोलह श्रृंगार में सजी-धजी अग्रवाल समाज की 51 महिलाओं ने एरोड्रम रोड स्थित गौतम आश्रम पर करवा चौथ व्रत का उद्यापन बड़े उत्साह, जोश और गरिमा के साथ किया।
चांद के दर्शन की प्रतीक्षा के दौरान महिलाओं ने अंताक्षरी, वन मिनट गेम्स, कपल गेम्स, कलश सज्जा, तंबोला और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। कालानी नगर अग्रवाल समाज की मेजबानी में आसपास की 45 कालोनियों की महिलाओं और उनके परिजनों की मौजूदगी में अनेक अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न स्पर्धाओं की विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कालानी नगर अग्रवाल समाज की ओर से गौतम आश्रम पर व्रतधारी महिलाओं के लिए कलश, पूजन सामग्री, सुहाग सामग्री एवं गीत-संगीत के बाद भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी। अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, एन.के. ऐरन, संयोजक सत्यनारायण गर्ग, एस.के. अग्रवाल ने बताया सांय 7 बजे से महिलाओं के आगमन का क्रम शुरू हो गया था।
महिला संयोजक सोनल अग्रवाल, राधा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल एवं रेखा गर्ग के मार्गदर्शन में महिलाओं का उत्साह तब देखने को मिला, जब दिनभर निर्जला व्रत के बावजूद गीत-संगीत की दावत में ‘गंगा मैया में जब तक पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे…’ ‘तुम्हे और क्या दूं मैं दिल के सिवाय, तुमको हमारी उमर लग जाए…’ ‘जनम-जनम का साथ है निभाने को…’ ’वादा कर ले साजना तेरे बिना मै न रहूं….’ ‘पिया पिया बोले मेरा जिया…’ ‘सौ बार जनम लेंगे हम…’ जैसे पति-पत्नी के अटूट प्रेम को अभिव्यक्त करने वाले गीतों से समूचे माहौल को माधुर्य से भर दिया।
गीतों के साथ नृत्य के जोश ने निर्जला उपवास की थकान भी भुला दी। पतियों के समूह ने भी इस पूरे उत्सव का आनंद लिया। रात को जैसे ही चतुर्थी के चांद के दीदार हुए, सुहागनों ने कलश लेकर चंद्रमा को अर्ध्य दिया और पति के दर्शन, चरण स्पर्श एवं उनके हाथों जल का घूंट पीकर इस उत्सव एवं अपने उपवास को सार्थक बनाया। महाराजा अग्रसेन के चित्रपूजन के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ। उजमन में शामिल महिलाओं को अनेक उपहार सामग्री भी संगठन की ओर से भेंट की गई।
इस अवसर पर समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, जगदीश बाबाश्री, नारायण अग्रवाल 420वाले, गिरधारीलाल गर्ग, टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, दिनेश मित्तल, पवन सिंघल, अरविंद बागड़ी, किशोर गोयल, संजय बांकड़ा सहित विभिन्न अग्रवाल संगठनों के प्रतिनिधि भी अतिथि के रूप में शामिल हुए और लकी ड्रा में विजयी महिलाओं को घड़ी, मिक्सर तथा सुहाग पिटारी आदि पुरस्कार दिए। देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी चलती रही। अंत में संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने आभार माना।


