- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
अपहृत बच्ची का शव नाले किनारे बोगदे में मिला
हत्या के बाद लाश को पत्थर के नीचे दबाया, दुष्कर्म की भी आशंका
इंदौर. सुदामा नगर से गुुरुवार को अपहृत हुई साढ़े चार साल की बच्ची का शव शनिवार सुबह कृष्णपुरा पुल के पास नाले के पास बोगदे में मिला. आरोपी ने बच्ची की हत्या के बाद शव को नाले किनारे बने बोगदे में पत्थर के नीचे दबा दिया था. बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. उसके निचले हिस्से में खून जमा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की संभावना भी जताई गई है. खबर खिले जाने तक आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर था. अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त के बाहर है. वहीं आक्रोशित परिजनों ने दोपर में राजबाड़ा पर प्रदर्शन कर चक्काजाम की कोशिश की.
सीएसपी बीपीएस परिहार ने बताया कि यहां पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए सुबह मजदूर यहां पहुंचे थे.काम के दौरान उन्हें नाले किनारे बने बोगदे में पत्थर के नीचे दबी एक बच्ची की लाश दिखाई दी. उन्होंने तत्काल एमजी रोड पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने बॉडी एमवाय अस्पताल पहुंचाया क्योंकि गुरुवार को द्वारिकापुरी क्षेत्र की एक बच्ची अगवा हो गई थी.
इस पर द्वारिकापुरी पुलिस से शिनाख्त करवाई तो शव अगवा बच्ची का निकला. पुलिस ने तत्काल बच्ची के परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पिता बच्ची का शव देख बदहवास हो गए. पुलिस ने बताया कि जहां बच्ची का शव मिला वह नाले किनारे बने बोगदों का हिस्सा है.
बोगदे में हत्यारे ने बच्ची का शव पत्थर से दबा दिया था. बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. उसके निचले हिस्से में चोट के साथ खून जमा हुआ था. इससे प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका है.
मामा कहकर बुलाती थी
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने गुरुवार रात निकिता पति अंशु सिरसिया निवासी सुदामा नगर की शिकायत पर हनी एठवाल निवासी मल्हारगढ़ (मंदसौर) के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया था. निकिता ने बताया कि बेटी केजी -1 में पढ़ती है. गुरुवार शाम पिता उसे सूर्यदेव नगर स्थित कोचिंग सेंटर पर पांच बजे ट्यूशन के लिए छोडऩे गए थे. 7 बजे वे बेटी को लेने गए तो कोचिंग संचालिका ने बताया कि बच्ची को उसका मामा करीब 6.30 बजे साथ ले गया है. निकिता के मुताबिक पति गंजी कंपाउंड स्थित सूर्या कॉम्प्लेक्स में सफाई करते थे. वहीं आरोपित से मुलाकात हुई थी. करीब आठ महीने से आरोपित उनके घर रह रहा था. बेटी उसे मामा कहकर बुलाती थी. आरोपित अकसर बच्ची को कोचिंग क्लास छोडऩे और लेने जाता था.
दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में जा चुका है जेल
पुलिस को छानबीन में पता चला है कि आरोपित दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल जा चुका है. आरोपित हनी की सदर बाजार निवासी बहन ने के अनुसार भाई पहले मल्हारगढ़ में काम करता था. वहां उसने एक बच्ची के साथ ज्यादती के बाद हत्या कर दी थी. पुलिस ने इसमें पूरे परिवार को आरोपित बनाया था. जेल से छूटने के बाद भाई काम की तलाश में इंदौर आ गया था.
दो दिन से चल रही थी अनबन
निकिता ने बताया कि आरोपित अकसर शराब पीकर घर आता था. उसकी आदत से सब परेशान थे. दो दिन पहले इसी बात पर पति का उससे विवाद हो गया था. गुरुवार सुबह पति ने उसे घर से निकालते हुए दोबारा नहीं आने की धमकी दी थी. संभवत: इसी का बदला उसने लिया है.


