- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
सैयदना साहब के दीदार होते ही समाजवासियों की आंखें खुशी से नम हुई
इंदौर। दाऊदी बोहरा समाज के 53वे धर्मगुरु हिज होलीनेस डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहेब गुरुवार (04-मई) को संक्षिप्त प्रवास पर मुंबई से विमान द्वारा इंदौर विमानतल पर सुबह 11.30 बजे तशरीफ़ लाऐ। विमानतल के निकट सुपर कारिडोर के समीप बने मंच पर जैसे ही सैयदना साहब तशरीफ़ लाए डोम में उपस्थित हजारों की संख्या में समाजवासीयो ने मौला मौला मुफद्दल मौला की सदाएं बुलंद की। सैयदना साहब के दीदार (दर्शन) होते ही समाजवासीयो की आंखें खुशी से नम हो गई।
यह जानकारी देते हुए समाज की जनसंपर्क समिति के मीडिया प्रभारी मज़हर हुसैन सेठजी वाला एवं बुरहानुद्दीन शकरूवाला ने बताया की सैयदना साहब ने दुआइया कालेमात फरमाते हुए फरमाया कि इंदौर के लोगों की मोहब्बत देखकर बहुत खुश हूं सैयदना साहब ने दुआइया कालेमात में सभी की भलाई खुशहाली सुख शांति के लिए दुआ फरमाई। इमाम हुसैन की शहादत पढ़ी इस अवसर पर या हुसैन की सदा के साथ पुरजोश मातम हुआ। सैयदना साहब ने हिदायत फरमाई के मोहर्रम के अशारा मुबारका की नौ दिनी वाअज में सभी समाजवासी कारोबार बंद रख वाआज में शामिल हो।
इस अवसर पर सैफी नगर के आमिल जनाब शेख सैफुद्दीन भाई जमाली सहित सभी बोहरा बहुल क्षेत्रों के आमिल साहेबो ने सैयदना साहब से इस बार मोहर्रम पर वाआज के लिए इंदौर तशरीफ़ लाने की गुजारिश भी की। अंजुमने सैफी दाउदी बोहरा जमात के पदाधिकारी ताहेर जावद वाला, मुफ्फजल जौहर युसुफ मंदसौर वाला व जुजर देवास वाला ने बताया की समाज की बुरहानी गार्ड, शाबाबुल ईदुज जाहाबी, टी की एम संस्थाओं के सभी खिदमतगुजारो ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दिया।
बुरहानी गार्ड ने सैयदना साहब की शान में मदेह की धुन बजाई। बाद में सैयदना साहब कार द्वारा बेटमा तशरीफ़ ले गए वहां से आप कुक्षी तशरीफ़ ले जाएंगे। राज्य शासन ने सैयदना साहब को राजकीय अतिथि घोषित किया है। सैयदना साहब के इंदौर आगमन पर समाज में खुशी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में समाजवासी सैयदना साहब के दीदार के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। देवास, उज्जैन, महु, देपालपुर, सांवेर से भी बड़ी संख्या में समाजवासी सैयदना साहब के दीदार हेतु इंदौर आए।


