- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
हेल्थप्लिक्स ने मध्य प्रदेश में 75000 मासिक डॉक्टर कंसल्टेशंस (परामर्श) का आंकड़ा पार किया
ईएमआर प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटलीकरण को अपनाने के लिए प्रमुख विशिष्टताओं में चिकित्सकों, डायबटोलाजिस्ट्स (मधुमेह विशेषज्ञों), कार्डियोलाजिस्ट्स (हृदय रोग विशेषज्ञों) और पल्मोनोलॉजिस्ट से रोग संबंधी परामर्श करना भी शामिल
इंदौर,: हेल्थप्लिक्स टेक्नोलॉजीस, भारत का सबसे बड़ा ईएमआर प्लेटफॉर्म है जिस पर डॉक्टरों का भरोसा है, ने अक्टूबर 22 से मध्य प्रदेश में प्रति माह 75000 औसत डॉक्टर कंसल्टेशंस का आंकड़ा पार करने की बड़ी उपलब्धि हासिल करने की घोषणा की। राज्य में 15+ स्पेशलिटीज में किए जा रहे इन कंसल्टेशंस के साथ प्लेटफाॅर्म ने यूजर्स की बढ़ती आमद को दर्ज किया है।
मध्य प्रदेश डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों को अपनाने में मानक बढ़ाने के लिए तेजी से प्रौद्योगिकी को अपना रहा है। ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवाओं जैसी डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं को अपनाने के मामले में राज्य शीर्ष 5 में से एक के रूप में उभरा है। अक्टूबर 2022 के बाद से मध्य प्रदेश के डॉक्टरों ने हेल्थप्लिक्स का उपयोग करते हुए लगभग 4.6 लाख कंसल्टेशंस पूरे किए, जिसमें एक महीने में सबसे अधिक कंसल्टेशंस मार्च 2023 के लिए किए गए थे। इनमें प्रमुख तौर पर चिकित्सकों, डायबटोलाजी और कार्डियोलाजी स्पेशलेटीज शामिल हैं।
राज्य में कंसल्टेशंस करने वाले चिकित्सकों ने रिकॉर्ड 1.4 लाख कंसलटेशंस पूरे किए, जो अक्टूबर 2022 के बाद से हेल्थप्लिक्स प्लेटफॉर्म पर किसी भी स्पेशलिटीज के लिए सबसे अधिक है। अक्टूबर 2022 के बाद से किए गए कुल परामर्शों में उक्त स्पेशलिटी ने भी लगभग 30 प्रतिशत का योगदान दिया है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में डिजिटल लहर को गले लगाने वाले पल्मोनोलॉजिस्ट ने तिमाही4, 2022 की तुलना में तिमाही1,2023 में किए गए कंसलटेशंस में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
श्री प्रशांत परमार, हेड सेल्स एंड डॉक्टर ग्रोथ, हेल्थप्लिक्स टेक्नोलॉजीस ने कहा कि “रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश भारत के शीर्ष 5 राज्यों में से एक है, जो स्वास्थ्य सेवा के डिजिटलीकरण पर उच्च है। देश के केंद्रीय राज्य के रूप में, यह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तत्वावधान में डिजिटल स्वास्थ्य पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हम डॉक्टरों द्वारा हेल्थप्लिक्स प्लेटफॉर्म की राज्यव्यापी स्वीकृति को देखकर प्रसन्न हैं, साथ ही राष्ट्रीय बीमारियों के बोझ को हल करने वाली कई प्रमुख विशिष्टताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। अपनाने के रुझान एक स्पष्ट संकेत हैं कि मध्य प्रदेश में डॉक्टर हेल्थप्लिक्स जैसे डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफार्मों को तेजी से अपना रहे हैं।”
बैतूल के कंसल्टिंग फिजिशियन डॉ. मनीष लश्करे कहते हैं कि “मैंने पेन और पेपर से नुस्खे लिखने के पारंपरिक तरीके से हेल्थप्लिक्स के माध्यम से डिजिटल नुस्खे का उपयोग करने के लिए बदलाव किया है। यह प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन मरीज के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटाइज करके और प्रिस्क्रिप्शन प्रक्रिया को बढ़ाकर मेरी मेडिकल प्रेक्टिस का पूरक है।”
हेल्थप्लिक्स की योजना राज्य में अपने डॉक्टर नेटवर्क को 16+ स्पेशलिटीज में दोगुना करने की है। यह विकास इसकी हालिया सीरीज सी फंडिंग के बाद आया है जो नए उत्पाद विकास, प्लेटफॉर्म पर टेक्नोलाॅजी अपडेशन और डॉक्टर नेटवर्क विस्तार पर केंद्रित है। कंपनी ने अपने प्रमुख एआई-पावर्ड ईएमआर प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश में हेल्थ रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण का बीड़ा उठाया है, जिसमें 10 हजार से अधिक डॉक्टर दैनिक आधार पर भरोसा करते हैं। यह वर्तमान में भारतीय आबादी के 2.5 प्रतिशत को सेवाएं प्रदान करता है और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) जैसे महत्वपूर्ण मिशनों के लिए एक प्रमुख प्रवर्तक होगा।


