- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
आख़िरकार इंतज़ार हुआ ख़त्म ! हार्टथ्रोब असीम रियाज़ और चार्मिंग सहनूर का बहुप्रतीक्षित गीत “बदन पे सितारें 2.0” आज हुआ रिलीज़।
आखिरकार इंतजार खत्म हुआ ! रेट्रो हिट ‘ बदन पे सितारे ’ म्यूजिक वीडियो आज रिलीज़ हो चुका है। बिग बॉस फेम असीम रियाज अच्छे लुक के लिए जाने जाते हैं और वे अपने बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो ‘बदन पे सितारे ’ को लेकर बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।
जिसमे उनका साथ ब्यूटीफुल और चार्मिंग सहनूर देने वाली है। फैंस को इस नई जोड़ी का बेसब्री से इंतजार है। दोनों ने अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए समय-समय पर इंस्टाग्राम पर सांग के बारे में जानकारी शेयर करते रहते है।
असीम और सेहनूर का गीत ‘बदन पे सितारे 2.0’ का पूरा गाना आज आउट हो गया है और यह पहले दिन से ही YouTube पर ट्रेंड कर रहा है। प्रसिद्ध बॉलीवुड गीत के रीमिक्स को स्टेबिन बेन और खुद सहनूर ने गया है। गीत का निर्देशन अमन प्रजापत ने किया है।
मूल ट्रैक के बारे में बात करे तो,यह फिल्म ‘प्रिंस ’का मशहूर गीत है जिसमें शम्मी कपूर और वैजयंतीमाला ने अभिनय किया था, जिसे उस समय काफी हिट पार्टी गीत माना जाता था। जिसे मोहम्मद रफी ने गाया था।
इस गाने में असीम और सहनूर दोनों फुल-ऑन पार्टी मोड में दिख रहे हैं। सहनूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी ख़ुशी को जाहिर करते हुए कैप्शन दिया कि “much awaited ‘रेट्रो सांग 2.0 बदन पे सितारे ‘की रिलीज की घोषणा करके बहुत खुश हूँ ।” हमने अपनी सारी एनर्जी और प्यार इस एक में डाल दिया है और यह वीडियो हमारे लिए बहुत खास है।
Presenting the talented duo- beautiful @sehnooor999 and dashing @asimriaz77.official. आशा है कि आप लोग इस म्यूजिक वीडियो को देखकर आनंद लेंगे। प्लीज इस वीडियो को शेयर करके हमारे लिए कुछ प्यार दिखाकर हमारी मदद करें 🙂
हम आपके फ़ीडबैक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। “
असीम ने गाने की क्लिपिंग वीडियो शेयर की और इसे कैप्शन दिया “The Wait is Over! मैं बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो,’ रेट्रो गीत 2.0 बदन पे सितारे ’की रिलीज को लेकर काफी खुश हूँ।
Presenting the talented duo- beautiful @sehnooor999 and dashing @asimriaz77.official. ”
पूरा म्यूजिक वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
बात अगर म्यूजिक वीडियो के थीम की करे तो इसे 60 के दशक के अनुसार बॉलीवुड पार्टी नंबर को ध्यान में रखते हुए 21 वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है जिसे खूबसूरत neon लाइट पूरा करती है। गीत में सभी ताल-मेल खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मोहम्मद रफ़ी के मशहूर ट्रैक को आधुनिक बीट्स के साथ तैयार किया गया है। गाने में हमें असीम रियाज़ और सहनूर की सिज़लिंग केमिस्ट्री साफ़ नज़र आ रही है।


