- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
इंडियाज़ बेस्ट डांसर में ताजा हुआ शक्ति कपूर और चंकी पांडे का फिल्मी सफर
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर इस समय छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो बना हुआ है। इस वीकेंड इस शो में कॉमेडी स्पेशल होगा, जिसमें कॉमेडी के जाने-माने सितारे शक्ति कपूर और चंकी पांडे का स्वागत किया जाएगा। दोनों अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं।
फिल्मों में एक से बढ़कर एक किरदार निभा चुके इन दोनों कलाकारों ने सेट पर जमकर मस्ती की। उन्होंने इन सभी कंटेस्टेंट्स की अद्भुत प्रतिभा और उनके एक्ट्स की दिलचस्प थीम की भी तारीफ की। खास तौर पर वे कंटेस्टेंट रुतुजा जुन्नारकर और उनके कोरियोग्राफर वैभव के डांस एक्ट से काफी प्रभावित थे, जिन्होंने चंकी पांडे की फिल्म ‘पाप की दुनिया’ के गाने ‘मैं तेरे तोता’ पर परफॉर्म किया था।
चंकी ने कहा, “मामा मिया! यह मेरे लिए फ्लैशबैक की तरह था। शक्ति कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा थे। जिस तरह आपने परफॉर्म किया, वो बेहतरीन था। अब मुझे लगता है कि काश मैंने और नीलम ने उसी तरह परफॉर्म किया होता, जिस तरह आप दोनों ने किया। वैभव, मुझे आपका ‘आखरी पास्ता’ का नयापन भी बहुत अच्छा लगा।” रुतुजा जुन्नारकर की शानदार परफॉर्मेंस के बाद चंकी पांडे ने बताया कि वो इंडस्ट्री में कैसे आए और अपने शुरुआती दिनों में उन्हें फिल्में कैसे मिली और इस दौरान शक्ति कपूर से उन्हें किस तरह सपोर्ट किया था।
पर्दे पर कई किरदारों को लोकप्रिय बना चुके शक्ति कपूर ने बताया कि उन्होंने चंकी पांडे के साथ तकरीबन 40 फिल्मों में काम किया। इस पर चंकी ने कहा, “जब भी हम पार्टियों में जाते थे, तो शक्ति जी मुझे फिल्में दिलाते थे और इसके लिए मुझे कुछ टोकन रकम भी दिलाने में मदद करते थे।”
यह सुनकर शक्ति कपूर को एक किस्सा याद आ गया और उन्होंने बताया, “चंकी ने अपनी पहली फिल्म ‘आग ही आग’ मेरे साथ की थी और मैं उनसे बहुत प्रभावित था क्योंकि वो दिखने में अच्छे थे, जो वो आज भी हैं। वो पार्टी एक होटल में थी। वहां मैंने चंकी का हाथ पकड़ा और उन्हें राकेश रोशन (गुड्डू सर) के पास ले गया और उनसे कहा कि यदि वो इसे साइन नहीं करेंगे, तो वो एक बड़ा मौका खो देंगे क्योंकि वो भविष्य का सुपरस्टार है।
इसके बाद मैं उसे करीब 25 प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के पास ले गया और सभी ने बतौर साइनिंग अमाउंट 500, 1000 और 1500 रुपए दिए। पार्टी से निकलने के बाद मैंने इस रकम का 20% रख लिया (हंसते हुए!)।” वैसे, चंकी ने इतना साइनिंग अमाउंट जमा कर लिया था कि उससे एक कार खरीद ली थी।
शक्ति ने आगे कहा कि उन्हें भारती और हर्ष बहुत प्यारे लगे। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वो दोनों एक दूसरे के हकदार हैं।


