- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऑकलैंड ने वाइब्रैंट दीवाली फेस्टिवल मनाया
19 से 21 अक्टूबर, 2018 तक दीवाली की थीम वाली विभिन्न गतिविधियों को प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है
मुंबई.: ऑकलैंड दीवाली फेस्टिवल शहर का एक सबसे रंगबिरंगा सांस्कृतिक महोत्सव है। यह न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर में पारंपरिक और समसामयिक भारतीय संस्कृति का जश्न मनाता है। रंगोली प्रतियोगिताओं से लेकर भारतीय डांस प्रस्तुतियों तक, इस फैमिली फ्रेंडली फेस्टिवल का आयोजन दीवाली की खुशियां मनाने के लिए सभी आयु वर्ग के लिए किया जाता है।
19 अक्टूबर को स्थानीय निवासी और पर्यटक फ्रेबर्ग प्लेस में “चॉक इट अप” रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का अनुभव कर सकते हैं। साथ ही एलेन मेलविले सेंटर में दीवाली की थीम वाली गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
आगंतुकों को डीआइवाइ हिना (मेहंदी) लगाने, साड़ी बांधने, घर ले जाने के लिए रंगोली पैटर्न बनाने, और इंटरैक्टिव डिजिटल हिंदी भाषाई गेम्स खेलने का भी मौका मिलेगा। उन्हें अलग-अलग तरह के भारतीय स्नैक्स का स्वाद चखने का भी अवसर प्राप्त होगा। इसमें मिठाईयों से लेकर स्वादिष्ट नमकीन व्यंजन शामिल होंगे।
इस फेस्टिवल की शुरुआत आधिकारिक रूप से शनिवार, 20 अक्टूबर से होगी। इसमें सिटी सेंटर के तीन क्षेत्रों –एओटा स्क्वैयर स्टेज, क्वीन सेंट स्टेज और कॉर्नर ऑफ क्वीन एवं वेकफील्ड में बॉलीवुड से लेकर पंजाबी, गुजराती से लेकर भरत नाट्यम, राजस्थानी से लेकर हिंदुस्तानी आदि तक विभिन्न परफॉर्मेंसेसज का संगम होगा।
फेस्टिवल से पहले और इसके दौरान, वेक्टर लाइट्स एक लाइट शो लेकर आएगा जोकि रंगोली के पारंपरिककला स्वरूप से प्रेरित होगा। इसका आयोजन गुरुवार,18 अक्टूबर से रविवार, 21 अक्टूबर तक ऑकलैंड हार्बर ब्रिज पर किया जाएगा।
यह न्यूजीलैंड स्थित एनर्जी कंपनी वेक्टर और ऑकलैंड काउंसिल के बीच की गई स्मार्ट एनर्जी साझेदारी का हिस्सा है।
फेस्टिवल प्रोड्यूसर लीलाना मेरेडिथ ने कहा, “2018 के फेस्टिवल के लिए नये पहलू को लाने के लिए वेक्टर लाइट्स को पाकर हम रोमांचित हैं। ऑकलैंड हार्बर ब्रिज पर लाइट शो रंगोली की डिजाइनों एवं खूबसूरत रंगों से अपने रंगों का समावेश करेगा।”
ऑकलैंड दीवाली फेस्टिवल क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय सांस्कृतिक उत्सवों में से एक है और पिछले साल इस कार्यक्रम में 55,000 लोगों ने हिस्सा लिया था। भारत की कालेहरी आर्ट एंड कल्चर एकेडमी के परफॉर्मर्स भांगड़ा, गिद्धा, जिंडुआ, मलवई और घूमर सहित विभिन्न स्वरूपों में मनोरंजन प्रस्तुत करेंगे। यह फेस्टिवल बेहद खूबसूरती से 240 से अधिक स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय परफॉर्मर्स के माध्यम से 45 घंटों का लाइव एंटरटेनमेंट प्रदान करेगा।
ऑकलैंड दीवाली फेस्टिवल परिवार, दोस्तों एवं सगे-संबंधियों के बीच काफी उत्साह एवं प्यार के साथ मनाया जाता है। परिवार अंधेरे पर प्रकाश की, मूर्खता पर बुद्धिमत्ता और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाने के लिए दिये, मोमबत्तियां जलाते हैं, पटाखे चलाते हैं।


