- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
अविनाश सचदेव ने ‘नच बलिये’ 9 में बताया रूबीना दिलैक के साथ ब्रेक अप का कारण
स्टारप्लस के चर्चित सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ 9 ने डांस की दुनिया में उत्सकृष्टता के नये कीर्तिमान बनाये हैं। इसके साथ ही इस शो के प्रतिभाशाली प्रतियोगियों की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने मनोरंजन के स्तर को कई गुना बढ़ा दिया है।
इस हफ्ते दर्शकों को मनोरंजन का अतिरिक्त डोज मिलने वाला है क्योंकि इस शो में ‘नच बलिये’ के इस सीजन की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।
एंट्री करने वाली जोडि़यों में से एक होगी अविनाश सचदेव और पलक पुरुषवानी की जोड़ी । उनके शो में आते ही इस शो की जज रवीना टंडन ने अविनाश से उनके पहले के रिश्ते के बारे में पूछा। अविनाश ने इसे बहुत ही सहजता से लेते हुए, रूबीना दिलैक के साथ अपने ब्रेक-अप का कारण बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं और रूबीना जीवन की हर चीज को लेकर बहुत आश्वस्त नहीं थे। हम कभी एक-दूसरे को स्पेस नहीं देते थे।‘’ उन्होंने आगे कहा, ‘’मैं बहुत लकी हूं कि मेरी जिंदगी में पलक है, जिन्होंने मुझे जमीन से जोड़े रखा है। वह मुझे अच्छी तरह समझती हैं।’’


