- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
भगवान विष्णु का किरदार निभाना सपने के पूरे होने जैसा: सावी ठाकुर
स्टारप्लस का आगामी मायथोलॉजिकल शो ‘नम:’ में भगवान विष्णु और भगवान शिव का अनदेखा रूप और मित्रता दिखायी जायेगी। तेजस्वी भगवान विष्णु की भूमिका निभाने के बारे में एक्टर सावी ठाकुर कहते हैं कि यह भूमिका निभाना मेरे लिये सपने के पूरा होने जैसा है।
हमने ‘महाभारत’, ‘रामायण’ के इर्द-गिर्द रचे गये कई सारे मायथोलॉजिकल शोज़ देखे हैं, लेकिन कभी भी इन शक्तिशाली देवताओं की मित्रता के बारे में नहीं देखा। इस शो में एक्टर सावी ठाकुर भगवान विष्णु के रूप में होंगे और विकास मनकटला भगवान शिव के रूप में नज़र आयेंगे। इनके प्रोमो को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
महान देवता विष्णु की भूमिका मिलने पर, सावी ने मायथोलॉजिकल शो के लिये अपनी पसंद जाहिर करते हुए कहा, ‘’हां, मुझे मायथोलॉजिकल शोज़ करना पसंद है। जब मुझे भगवान विष्णु की भूमिका मिली, वह मेरे लिये सपने के पूरा होने जैसा था।
इस ईश्वरीय किरदार को बखूबी निभाने के लिये मैं एक एक्टर के तौर पर खुद पर काफी मेहनत कर रहा हूं। इसलिये, मैं अपनी तरफ से कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा। मुझे उम्मीद है कि हर कोई मुझे और इस शो को अपनी शुभकामनाएं देगा। साथ ही मुझे इस अवतार में स्वीकार करेगा।‘’
अपने पिछले शो में नकारात्मक किरदार निभाने वाले सावी ठाकुर एक बिलकुल ही अलग अवतार में दिखेंगे, क्योंकि वह भगवान विष्णु को सही रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।


