- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टाइगर ने एक शॉट में ही पूरा किया बॉलीवुड में अब तक का सबसे लंबा एक्शन एंट्री सीन!
टाइगर श्रॉफ ने अब तक की गई अपनी सभी फिल्मों में होश उड़ाने वाले एक्शन सीन के जरिए खुद को एक एक्शन सुपरस्टार के रूप में स्थापित करने के साथ ही एक्शन को लेकर एक नया बेंचमार्क सेट किया है।
वॉर की बात करें तो इसे देख कर लग रहा है कि फिल्म में एक्शन को वे काफी आगे तक ले गए हैं और अपनी इंट्री सीन से ही वे दर्शकों को आश्चर्यचकित करने वाले हैं! सूत्रों ने बताया फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ खतरनाक प्रदर्शन करने वाले टाइगर ने बॉलीवुड के इतिहास में अब तक के सबसे लंबे एक्शन एंट्री सीक्वेंस की शूटिंग की है!
और जो चीज इसे और भी आश्चर्यजनक बना देती है वह यह है कि उन्होंने इस सीक्वेंस को एक ही बार में शूट कर लिया!
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने खुलासा किया, “बात जब हाथों के जरिए लड़ाई करने की हो तो, टाइगर देश का सबसे अच्छा एक्शन हीरो है। उन्होंने अपने शानदार कौशल से दर्शकों का मनोरंजन किया है और हम लोगों को कुछ ऐसा दिखाना चाहते हैं, जो उनके होश उड़ा दे। इसलिए हमने कुछ अलग सोचा और उनकी इंट्री सीन को कुछ खास बनाया, जो दर्शकों को अचंभित कर देगी!
वे कहते हैं, “यह करीब 2.30 मिनट लंबा, सांस रोक देने वाला हाथों से किया गया गहन युद्ध है, हैरान करने वाला, गहन हाथ से वार करने वाला अनुक्रम है जिसे टाइगर ने एक शॉट में पूरा किया है। पूरे एक्शन सीक्वेंस को एक शॉट में बिना किसी कट के शूट किया गया था।
उन्होंने कहा कि टाइगर के लिए हाथों से युद्ध वाले इस सीक्वेंस को डिजाइन करने का काम हमने दुनिया के मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर, सी यंग ओह (एज ऑफ अल्ट्रॉन, स्नो पियरसियर) को सौंपा। टाइगर को क्रोधावेश में खाली हाथों से सेना के लोगों के साथ लड़ते देखा जा सकेगा। दर्शकों के लिए यह टाइगर की होश उड़ा देने वाली इंट्री होगी और हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।
“केवल एक ही शॉट में इस तरह के गहन सीन को पूरा करना आसान नहीं है, लेकिन टाइगर ने खुद को इसके लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया था। एक ही शॉट में इस सीन को शूट करने के लिए उन्होंने लगातार अभ्यास और रिहर्सल किया। इसका परिणाम था कि शूटिंग के दिन बिना किसी गलती के उन्होंने एक शॉट में इस सीन को पूरा कर लिया। केवल टाइगर ही इस जटिल एक्शन कोरियोग्राफी को इतनी सटीकता से अंजाम दे सकते थे।”
वॉर में, ऋतिक और टाइगर एक दूसरे के खिलाफ जंग छेड़ते हुए दिखाई देंगे और ऐसा लगता है कि निर्माताओं ने इसे भव्य बनाने के लिए सारी रूकावटें हटा दी हैं, ताकि यह एक ऐसी एक्शन फिल्म बन सके, जैसी पहले कभी भी देखने को न मिली हो।
वर्ष के सबसे बड़े एक्शन एंटरटेनर के रूप में जाने जाने वाले, वॉर का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है। गांधी जयंती, जैसे बड़े राष्ट्रीय अवकाश के मौके पर 2 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली इस हाई-ऑक्टेन फिल्म में वाणी कपूर भी हैं, जो रितिक रोशन के ओपोजिट दिखाई देंगी।


