- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
बादशाह किच्चा सुदीप की पैन-इंडिया 3डी फैंटेसी फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ 28 जुलाई होगी रिलीज
किच्चा सुदीप के फैन्स के लिए इससे बड़ी खबर कोई और हो ही नहीं सकती कि उनकी अपकमिंग पैन-इंडिया मेगा वेंचर ‘विक्रांत रोणा’ का टीजर आखिरकार आउट हो गया है! इस 3डी फैंटेसी एक्शन एडवेंचर के टीजर में बादशाह किच्चा सुदीप को ‘विक्रांत रोणा’ उर्फ द लॉर्ड ऑफ़ द डार्क के रूप में पेश किया गया है, जो अपने दुश्मनों के दिलों में डर पैदा करता दिख रहा है।
इस टीजर में बड़े पैमाने पर सिनेमाई अनुभव की एक झलक को महसूस किया जा सकता है, जैसा की दर्शक फिल्म से उम्मीद कर सकते हैं। इसके जरिए सुपरस्टार की बड़े पर्दे पर विक्रांत रोणा के रूप में एंटी-हीरोइक एंट्री को दर्शाया गया है।
बता दें, फिल्म को काफी Nड़े लेवल पर प्रमोट किया जा रहा है ताकि दर्शकों का उत्साह बनां रहें और उनके इसी उत्साह को एक लेवल और ऊपर ले जाते हुए 4 सुपरस्टार-सलमान खान, चिरंजीवी, मोहनलाल, सिम्बु संग क्रिकेट वर्ल्ड का जाना माना नाम रह चुके वीरेंद्र सहवाग ने इसका हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल और इंग्लिश में टीज़र लॉन्च किया हैं।
सो अब इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है, खासNर के तब जब निर्माता विक्रांत रोणा के टीजर तक को, सबसे असाधारण और नए तरीके से लॉन्च कर रहे हैं। वैसे द बुर्ज खलीफा पर अपने टाइटल लॉन्च से लेकर जैकलीन फर्नांडीज को बोर्ड पर लाने और यहां तक कि 50 से अधिक देशों में रिलीज के एलान करने तक, ‘विक्रांत रोणा’ हर वजह से चर्चा में रही है।
एक्शन ड्रामा ‘पहलवान’ के साथ अपनी सफल पारी के बाद, ज़ी स्टूडियोज ने किच्चा क्रिएशंस के साथ अपने अगले मेगा वेंचर, पैन इंडिया फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ की घोषणा की थी। इसमें पिछले साल के अंत में किच्चा सुदीपा ने जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक के साथ मेन किरदार में अभिनय किया हैं।
पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और इंग्लिश सहित 6 भाषाओं में रिलीज होगी।
बता दें, ‘विक्रांत रोणा’ जिसमें किच्चा सुदीपा, जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक नजर आएंगे, को जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वहीं जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत इसे निर्मित किया है और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित है। इसका निर्देशन अनूप भंडारी ने किया हैं।
‘विक्रांत रोणा’ देश भर में 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।


