- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
बसंती का किरदार मेरे सबसे कठिन रोल्स में से एक था”- इंडियन आइडल 12 में हेमा मालिनी ने किया खुलासा
मुम्बई : एक वक्त था जब गाने गाना सिर्फ एक शौक माना जाता था, लेकिन वक्त के साथ-साथ गाना अब एक संपूर्ण करियर का रूप ले चुका है। यदि कोई प्रतिभाशाली और मेहनती हो, तो उसे एक नामी सिंगर बनने से कोई नहीं रोक सकता। देश के उभरते गायकों का यही सपना पूरा करने के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इंडियन आइडल की शुरुआत की थी, और अब यह शो एक विरासत बन गया है।
हर साल देशभर के कंटेस्टेंट्स सिंगर बनने का अपना सपना पूरा करने के लिए इस शो में ऑडिशन देते हैं, लेकिन इनमें से कुछ को ही इस सुनहरे मंच पर आने का मौका मिलता है। इस वीकेंड इंडियन आइडल में भारतीय सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री और ओरिजिनल ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को आमंत्रित किया गया है।
इस मौके पर कंटेस्टेंट सायली ने ‘वादा तो निभाया’ और ‘हवा के साथ-साथ’ जैसे गानों पर एक झिलमिलाती परफॉर्मेंस दी, जिसे सुनकर सभी उनकी मधुर आवाज के कायल हो गए। अपनी परफॉर्मेंस के बाद सायली ने विशेष अतिथि हेमा मालिनी से फिल्म ‘शोले’ में उनके रोल के बारे में पूछा, खासतौर से उस सीन के बारे में, जिसमें वो कांच पर नाचती नजर आ रही थीं। हेमा मालिनी ने बताया कि असल में वो प्लास्टिक था, जिस पर वो डांस कर रही थीं, लेकिन उनके एक्सप्रेशन्स इस सीन की हाइलाइट थे।
हेमा मालिनी ने यह भी कहा, ‘शोले एक सदाबहार फिल्म है, लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि कई परिस्थितियों की वजह से यह मेरे सबसे कठिन रोल्स में से एक साबित हुआ। इसकी बड़ी वजह यह थी कि मैं मई के महीने में बैंगलोर में नंगे पांव शूटिंग कर रही थी। उस महीने में फर्श हमेशा गर्म होती थी और उस पर दोपहर के समय नंगे पांव चलना बड़ा मुश्किल होता था। मौसम से जुड़ी स्थितियों ने इस शूटिंग को थोड़ा मुश्किल बना दिया था, लेकिन इस शूटिंग का पूरा अनुभव मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।“


