- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
खेल से हुई परिचय की शुरुआत
इन्दौर. आईपीएस अकादमी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी ने बी फार्म के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें खेल-खेल में विद्यार्थियों का परिचय करवाया गया.
आईपीएस अकादमी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी इंदौर ने अपने बी. फार्म प्रथम वर्ष एवं एम. फार्म प्रथम वर्ष के विधार्थियों के लिए अधिष्ठापन कार्यक्रम शुरू किया. इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद प्रिंसीपल डॉ. नीलम बलेकर ने उद्बोधन दिया.
इसके उपरांत कॉलेज के अध्यापकजनों ने अपना परिचय नए छात्रों को दिया. कार्यक्रम के अगले हिस्से में बी फार्म प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को आईपीएस अकादमी के 58 एकड़ में फैले एवं 10 हज़ार से ज्यादा छात्रों वाले कैंपस दिखाया गया.
दोपहर के भोजन के बाद नए विद्यार्थियों ने आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए कुछ खेल आयोजित किये गए एवं अपने रचनात्मक गुणों का प्रदर्शन किया. इसके बाद इंडक्शन कार्यक्रम के अगले भागों से विधार्थियों को अवगत करवाया गया.


