- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एसएस राजामौली की प्रभास अभिनीत फिल्म ‘छत्रपति’ के रीमेक के साथ बेलमकोंडा साई श्रीनिवास करेंगे ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू, वीवी विनायक द्वारा पेन स्टूडियोज़ के तहत होगी निर्देशित!
तेलुगु फिल्म उद्योग के सबसे प्रतिभाशाली और सफल अभिनेता में से एक, बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। बल्कि, उन्होंने एक भव्य वाहन का चयन किया है और ‘बाहुबली’ फेम प्रभास के नक्शेकदम पर चलने के लिए तैयार हैं जहाँ वह एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित, प्रभास स्टारर मेगा हिट ‘छत्रपति’ के रीमेक में अभिनय करेंगे। पेन स्टूडियोज़ द्वारा निर्देशित यह बॉलीवुड प्रॉजेक्ट डॉ जयंतीलाल गडा द्वारा निर्मित होगा और फ़िल्म के लिए बेलमकोंडा को पहले ही साइन कर लिया गया है।
बेलमकोंडा श्रीनिवास बेहद कम समय में टॉलीवुड के साथ जुड़ने वाला एक नाम बन गए है और यूट्यूब पर उनकी फिल्में धूम मचा रही हैं। बेलमकोंडा ने 2014 में एक सुपरहिट एक्शन एंटरटेनर ‘अल्लुडु सीनू’ के साथ शुरुआत की थी और उसके बाद प्रसिद्धि से आसमान छू लिया।
कड़ी मेहनत करने वाले अभिनेता अब बॉलीवुड पर अपनी आँखें बनाये हुए हैं। पेन स्टूडियोज़ और डॉ जयंतीलाल गाडा कई सफल कॉमर्शियल वेंचर के पीछे एक नाम है जो कंटेंट से लैस हैं। ऐसे में, इन दो धुरंधरों के एक साथ से निश्चित रूप से एक शानदार प्रॉजेक्ट देखने मिलेगा।
पेन स्टूडियोज़ के एमडी और अध्यक्ष डॉ जयंतीलाल गाडा ने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि,” ‘छत्रपति’ एक बेहतरीन स्क्रिप्ट है और इसे बॉलीवुड में ले जाने के लिए हमें एक दक्षिणी स्टार की जरूरत थी और इसके लिए हमें बेलमकोंडा परफ़ेक्ट फिट नज़र आये।
हम इस परियोजना के बारे में बहुत उत्साहित हैं, और सब कुछ एक अच्छी गति में अपनी-अपनी जगह पर फिट हो रहा है। हमने बॉलीवुड की संवेदनशीलता से मेल खाने के लिए स्क्रिप्ट को अपडेट किया है। ”
‘छत्रपति’ जिसमें मूल रूप से प्रभास नज़र आये थे, यह एक युवा शिवाजी और उनके परिवार की कहानी है। फिल्म को टॉलीवुड में भारी सराहना मिली थी और यह सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास के प्रदर्शन का एक बड़ा स्कोप है और प्रतिभाशाली अभिनेता बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के लिए उत्साहित हैं।
बड़े पैमाने पर और परफ़ेक्ट कमर्शियल एंटरटेनर बनाने के लिए जाने जाने वाले, ऐस निर्देशक वीवी विनायक, जिन्होंने टॉलीवुड में सभी शीर्ष सितारों के साथ ब्लॉकबस्टर दी हैं, बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास की बॉलीवुड लॉन्च पैड फिल्म के लिए मेगाफोन का उपयोग करेंगे। फिल्म निर्माण में व्यापक अनुभव के अलावा, वीवी विनायक रीमेक को संभालने में भी बहुत सफल साबित हुए है।
विशेष रूप से उनकी फिल्म ‘खिलाड़ी नं 150, जिसके जरिये मेगास्टार चिरंजीवी अपनी री-एंट्री चिन्हित की थी, यह एक नॉन-बाहुबली हिट साबित हुई थी। राजामौली जैसे कई शीर्ष निर्देशकों ने फिल्मों में वीरता बढ़ाने के लिए वीवी विनायक की सराहना की थी।
संयोग से, वीवी विनायक ने ही ‘अल्लुडु सीनू’ के साथ टॉलीवुड में बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास को लॉन्च किया था और अब वह युवा हीरो को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के साथ वीवी विनायक भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे है। और ‘छत्रपति’ रीमेक दोनों की बॉलीवुड एंट्री के लिए एक आदर्श विकल्प है।
बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास ने उत्साहित होकर कहा,“यह बॉलीवुड में मेरी पहली फिल्म के लिए एक आदर्श प्रॉजेक्ट है। यह डॉ गाडा और पेन स्टूडियोज के साथ सहयोग करने और मेरे पहले निर्देशक वीवी विनायक सर के साथ फिर से जुड़ने का एक शानदार अवसर है। हालांकि, प्रभास ने जो भूमिका निभाई है उसे फिर से दोहराना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया, क्योंकि यह एक परफ़ेक्ट स्क्रिप्ट है। ”
एक कमर्शियल हीरो और एक कमर्शियल निर्देशक की यह धमाकेदार जोड़ी, बॉलीवुड बॉक्स ऑफ़िस को हिला देने के लिए तैयार है, जैसे उन्होंने टॉलीवुड में ‘अल्लुडु सीनू’ के साथ किया था।


