- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ICSI इंदौर चैप्टर को वर्ष 2017 के लिए ‘A’ ग्रेड श्रेणी में बेस्ट चैप्टर अवार्ड
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) द्वारा इंदौर चैप्टर को वर्ष 2017 के लिए ‘A’ ग्रेड श्रेणी में बेस्ट चैप्टर अवार्ड से नवाजा गया हे। यह गर्व की बात हे की मध्यप्रदेश के के किसी चैप्टर को लगातार चौथे साल यह अवार्ड मिला हे ।
स्वच्छ भारत में तीन साल से नंबर वन इंदौर शहर का सीएस इंदौर ऑफिस लगातार चौथे साल भी नंबर वन चुना गया हे। विदित रहे संस्थान के देशभर में 72 चैप्टर ऑफिसेस हे।
अवार्ड 05 जुलाई को बेंगलुरु में चल रही कंपनी सचिव संस्थान की नेशनल पीसीएस कांफ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट पूर्व जस्टिस एवं वर्तमान में कर्नाटक के लोकायुक्त श्री संतोष हेगड़े एवं कंपनी सचिव संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस रणजीत पांडे ने 2017 की इंदौर चैप्टर चेयरपर्सन सीएस दीपिका कटारिया को दिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीएस आशीष गर्ग एवं पश्चिम भारतीय क्षेत्रीय परिषद् के अध्यक्ष सीएस आशीष करोडिया भी इसमें उपस्थित थे।
संस्थान के इंदौर चैप्टर की चेयरपर्सन सीएस रूचि जोशी ने बताया की लगातार चौथे साल यह अवार्ड मिलना गर्व की बात हे। यह अवार्ड चैप्टर द्वारा सालभर में की गई गतिविधिओ जिनमे करियर अवेयरनेस प्रोग्राम ,छात्र सेवाएं ,सदस्य सेवाएं ,प्रोग्राम्स ,ओरल कोचिंग ,MIS ,फाइनेंसियल में पारदर्शिता एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग आदि फैक्टर्स की ध्यान में रखते हुए दिया जाता हे।
सीएस दीपिका कटारिया ने बताया की उनकी कार्यकाल में वर्ष 2017 कई नए Initiative लिए गए , जिससे सीएस प्रोफेशनल कॉर्पोरेट जगत में गुड गवर्नेस को उच्च स्तर पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सके।और गवर्मेंट की नीतियों , कानून, को कॉर्पोरेट जगत में ट्रू सेंस में लागू करसके।
जिसमे CS पाठशाला, और गवर्नेस, सीएस ओलंपियाड, ICSI सिग्नेचर अवार्ड , करियर अवेयरनेस प्रोग्राम्स आदि कई प्रोग्राम किये गए। साथ ही ICSI ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुये स्वछता अभियान, वृक्षारोपण, बल्ड डोनेशन कैंप जैसे सामाजिक प्रोग्राम भी किये गए। उन्होंने बेस्ट चैप्टर पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं शुभकामनाये प्रेषित की।


