- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
भक्त-भगवान को जोडऩे का सेतु भागवत कथा
शोभायात्रा के साथ हंसदास मठ पर भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
इंदौर. भागवत भगवान कृष्ण का वांगमय अवतार है. यह कथा केवल कथा नहीं जीवन की व्यथा को दूर करने का सबसे सरल माध्यम है. दुनिया में एकमात्र भागवत ही ऐसी रचना है जो नित्य नूतन अनुभूति प्रदान करती है. हजारों बार सुनने के बाद भी भागवत हर बार नूतन आनंद देती है. भक्त और भगवान को जोडने का काम भागवत रूपी सेतु से ही संभव है.
ये विचार हैं आचार्य पं. नारायण शास्त्री के, जो उन्होंने बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदासमठ परिसर पर महंतश्री रामचरणदास महाराज के सानिध्य में आज से प्रारंभ भागवत ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ सत्र में व्यक्त किए.
इसके पूर्व छीपाबाखल से भागवत की शोभायात्रा बैंड-बाजों सहित निकाली गई जिसमें भजन एवं गरबा मंडलियों के साथ मंगल कलशधारी महिलाएं भी शामिल थीं.
शोभायात्रा छीपाबाखल से मल्हारगंज, एमजी रोड़, बडा़ गणपति होते हुए हंसदास मठ पहुंची जहां मंगलाचरण के बीच संयोजक श्रीमती सावित्री सोनी, श्यामसुंदर सोनी, गोविंद भवण, गिरधर, बालकृष्ण, श्याम सुंदर, मुरली एवं गोवर्धनदास सोनी आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया।
विद्वान वक्ता की अगवानी सोनी परिवार ने की. संयोजक श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि पं. शास्त्री 16 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक व्यासपीठ पर विराजित होकर कथामृत की वर्षा करेंगे. कथा प्रसंगानुसार उत्सव भी मनाए जाएंगे.


