- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
बिरला उत्तम ने विद्यार्थियों को चार लाख सैंतीस हजार रुपये की छात्रवृति प्रदान की
भवन निर्माण में लगे राजमिस्त्री और ठेकेदारों की संतानों के शिक्षित भविष्य हेतु नेक पहल
इंदौर। मध्यभारत से एक बड़ी नेक, और क्रांतिकारी पहल आरम्भ की गयी। देश के बड़े एवं नामचीन उद्यमी परिवार, मंगलम सीमेंट लिमिटेड (बिरला उत्तम) द्वारा भवन निर्माण में कार्यरत राजमिस्त्री और ठेकेदारों की संतानों के शिक्षित एवं उज्जवल भविष्य के लिए ष्उत्तम शिक्षा पहलष् की शुरुआत की गई।
इंदौर, भोपाल, शाजापुर, पचैर, मंदसौर, नीमच, उज्जैन समेत पश्चिमी मध्यप्रदेश के लगभग 26 जिलों से प्राप्त अंक एवं योग्यता के आधार पर हजारों बच्चों में से चयनित 27 मेधावी छात्र-छात्राओं को कुल चार लाख सैंतीस हजार रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई।

मंगलम सीमेंट के प्रेसिडेंट दृ सेल्स एंड मार्केटिंग, कौशलेश महेश्वरी ने चयनित मेधावी विद्यार्थियों में से हाईस्कूल के हर छात्र को 11 हजार रुपये और इंटरमीडिएट के हर छात्र को 21 हजार रुपये का चेक प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सम्मानित किया।
श्री कौशलेश महेश्वरी ने ष्शिक्षा को अपना औजार बनाओ, बिरला उत्तम के साथ बच्चों का भविष्य बनाओष् का नारा और संकल्प दोहराते हुए कहा कि “सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा। इस अनूठी पहल से सभी ठेकेदार और राजमिस्त्री भाइयों के घरों में शिक्षा का उजाला फैलेगा।”
इस दौरान जनरल मैनेजर- सेल्स एंड मार्केटिंग जी.एस. राठौर,डी.जी.एम. राजेश कल्ला,राम गुप्ता,विक्रांत पारीक, दीपांशु जैन एवं इंदौर के सेल्स प्रमोटर डीपी एंड संस समेत पश्चिमी मध्यप्रदेश के डीलर, सभी सेल्स प्रमोटर्स और कंपनी के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।


