- सुपर किड्स में आजादी का जश्न, बच्चों ने दिखाया अपना हुनर
- डॉ. मोहित भंडारी ने ‘सर्जिकल स्वराज’ पहल के तहत एक ही दिन में 50 से ज़्यादा रोबोटिक बैरिएट्रिक सर्जरी करके इतिहास रचा
- 6 Times Pooja Hegde Made the Upper Cut in Ethnic Fashion
- क्रेडिटएक्सेस सूक्ष्म वित्त के ज़रिए मध्य प्रदेश में पैदा कर रही है रोज़गार के अवसर
- CreditAccess Grameen Drives Livelihood Creation in Madhya Pradesh with Microfinance
श्रेणू पारीख स्टार प्लस के आगामी शो में निभायेंगी आदर्श बहू का किरदार
आखिरी बार स्टारप्लस के शो ‘इश्क़बाज़’ में गौरी शर्मा के किरदार में नज़र आयीं अभिनेत्री श्रेणू पारीख को स्टारप्लस के आगामी शो ‘एक भ्रम सर्वगुण संपन्न’ में पारंपरिक बहू की भूमिका निभाने के लिये लिया गया है।
इस भूमिका को निभाने के लिये उत्सुक श्रेणू कहती हैं, ‘‘बढ़ो बहू’ की मेकर दीप्ति कालवानी के साथ जुड़ने का मुझे इंतजार है। उनके पहले शो की तरह ही यह शो भी अलग हटकर और अपारंपरिक किस्म का फैमिली ड्रामा है। मैं एक परफेक्ट ‘बहू’ की भूमिका निभा रही हूं।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमने अभी-अभी शूटिंग शुरू की है और यह मारवाड़ी परिवार पर आधारित एक बेहद दिलचस्प कहानी है। यह उनके जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में बताती है। जान्वी का मेरा किरदार, परिवार को एक सूत्र में बांधे रखती है और वह अपने परिवारवालों के लिये कुछ भी कर सकती है।’’
लेकिन यहां एक टि्वस्ट है, जान्वी का एक छुपा हुआ मकसद है, जोकि जल्द ही सामने आयेगा। उसके किरदार का बिलकुल ही अलग पहलू है जोकि हर किसी को हैरत में डाल देगा!


