- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
जनआशीर्वाद यात्रा पर हमले के विरोध में भाजपा ने दिया धरना
इंदौर. मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पर कांग्रेस नेताओं द्वारा कियेहमले के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया.
धरने के बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर निशांत बरवड़े को ज्ञापन देकर पथराव करने वाले कांग्रेस नेताओं व उनके समर्थकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की.
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि कांग्रेस बोखला गई है. प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान व भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता कांग्रेस के नेता सहन नहीं कर पा रहे है. मुख्यमंत्रीकी जनआशीर्वाद यात्रा में जिस तरह जनता का सैलाब उमड़ रहा हैै, यह कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है.
मध्य प्रदेश में पिछले 15 वर्षों में बहुत तेज गति से विकास हुआ है, कांग्रेस के पास चुनाव में जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वह भाजपा सरकार के विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों से जनता का ध्यान भटकाकर चुनाव को हिंसा के रास्ते पर ले जाना चाहती है. हम धरना देने नहीं आये है हम तो जनता की अदालत में आये है.
आगामी चुनाव में जनता को विचार करना है कि जो प्रदेश का विकास कर रहे है आम जनता के लिये सदैव खड़े है उनके साथ रहना है या इस तरह प्रदेश में अराजकता फैलाकर माहौल बिगाडऩे में लगे है उनके साथ जाना है?
धरने को महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक सुदर्शन गुप्ता, महेन्द्र हार्डिया, जीतू जिराती, गोविन्द मालू, सुमित मिश्रा, मनस्वी पाटीदार, ललित पोरवाल, श्रीमती पदमा भोजे, जयदीप जैन व घनश्याम शेर ने भी संबोधित किया.
इस अवसर पर धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मधु वर्मा, शंकर लालवानी, गोविन्द मालू, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, बबलू शर्मा, नानूराम कुमावत, बालकृष्ण अरोरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला भाजपा ने भी सौंपा ज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी मुख्यमंत्रीजी जन आशीर्वाद यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने की नियत से पथराव करके मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला किया. इस कायराना हरकत की भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है. कांग्रेस वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुकी है और अब अलोकतांत्रिक कृत्यों पर निचले स्तर तक पहुंच गई है, जिसका उदाहरण चुरहट की घटना है.भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाओं को रोकने एवं ऐसे असामाजिक कृत्य करने वाले दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा वैधानिक रूप से देने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिये सख्य वैधानिक कार्यवाही करने के लिये इंदौर जिले की तीनों विधानसभाओं में अनुविभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया.
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्रमश: विधानसभा महू, विधानसभा देपालपुर और विधासभा सांवेर में जिला अध्यक्ष श्री अशोक सोमानी, डॉ. राजेश सोनकर, देवराजसिंह परिहार, गोपालसिंह चौधरी, गुमानसिंह पंवार, प्रेमनारायण पटेल, सुखलाल मंसारे, चिन्टू वर्मा, रामकिशोर शुक्ला. सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चो के अध्यक्ष, महामंत्री प्र्रकोष्ठों के जिला संयोजक सहित सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।
प्रजापत महाराणा प्रताप मंण्डल के संयोजक
सरकार की कल्यणकारीयोजनाओं को आमजन तक पहुचाने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री योजना कल्याण प्रकोष्ठ बनाया गया है . इसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जुझारू कर्मठ कार्यकर्ता मदन मोहन प्रजापत को विधानसभा 4 महाराणा प्रताप मंण्डल का संयोजक बनाया गया है इसके लिए नियुक्ति पत्र महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मीण सिंह गौड एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सौपा.प्रजापत की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे,शहर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, कमल वाघेला, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी,विधायक सुर्दशन गुप्ता, रमेश मैंदोला,सुश्री उषा ठाकुर,महेन्द्र हार्डिया, जितु जीराती, एकलव्य गौड,मुकेश शांति प्रिय, महेश मोदी आदि ने बधाईदी। नियुक्ति से क्षेत्र में उत्साह का महौल है कार्यकताओं ने क्षेत्र में मिठाईयों को वितरण कर श्री प्रजापत का पुष्पमालाओं स्वागत सत्कार किया गया।


